जोधपुर

राजनीति में आने को लेकर सपना चौधरी ने दिया यह बयान, जोधपुर पहुंचकर रखी अपने दिल की बात

लम्बी जद्दोजहद और कानूनी लड़ाई के बाद अनुमति मिलने पर बिग बॉस फेम सपना चौधरी गुरुवार को कार्यक्रम पेश करने जोधपुर आई।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 6:59 PM IST
sapna choudhary

जोधपुर। लम्बी जद्दोजहद और कानूनी लड़ाई के बाद अनुमति मिलने पर बिग बॉस फेम सपना चौधरी गुरुवार को कार्यक्रम पेश करने जोधपुर आई। एक होटल में 'पत्रिका' के साथ बातचीत में उन्होंने शो के लिए अनुमति को लेकर आने वाली परेशानी और राजनीति की आेर उनके झुकाव जैसे कई मुद्दों पर बात की।

सपना ने कहा यह खुशी की बात है कि कोर्ट ने मुझे परमिशन दी कि मैं जोधपुर में कार्यक्रम कर सकूं। बहुत से आयोजक देखे लेकिन जोधपुर के आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए जितना संघर्ष किया, वैसा पहले नहीं देखा। डांसर सपना चौधरी ने कहा कि दूसरे कलाकार को स्वीकृति मिल जाती है, लेकिन उनको रोक दिया जाता है यह बहुत दुखद बात है। सपना चौधरी का कहना है कि राजनीति में आने का उनका कोई मानस नहीं है। वे सिर्फ कलाकार हैं और कलाकार ही रहेंगी।

पता नहीं क्यों लोग हंगामा करते हैं
कार्यक्रम के दौरान होने वाले हंगामे और प्रशासन की ओर से उनके कार्यक्रम टालने के सवाल पर सपना ने कहा कि प्रशासन की वजह से ही वह हर जिले में कार्यक्रम कर पाती है। लोग उन्हें देखने आते हैं, प्यार करते हैं। उनके स्टेज पर रहने तक कोई घटना नहीं होती। उसके बाद हंगामा क्यों होता है यह कहना मुश्किल है।

राजनीति में नहीं आऊंगी
राजनीति से जुडऩे की अफवाह पर उन्होंने कहा कि उनका न तो कांग्रेस और न किसी अन्य पार्टी के साथ जुडऩे का मानस है। वह कलाकार हैं और कलाकार ही रहेंगी।

Published on: