12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार युवती व दो युवक गिरफ्तार

दर व बावल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jul 01, 2018

Sex racket in bhiwadi

भिवाड़ी। रविवार दोपहर धारूहेड़ा, सदर व बावल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीमों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित बेस्टैक मॉल व एक कोठी में रेड कर चार युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

रेवाड़ी के एसपी राजेश दुग्गल को सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा के बेस्टेक मॉल व सेक्टर-6 स्थित एक कोठी में देह व्यापार का धंधा चलता है। एसपी ने धारूहेड़ा, सदर व बावल पुलिस की टीम गठित की।

13वें दिन हत्या का खुलासा, बेटी के प्रेमी को तीन लाख की फिरौती देकर पति का कराया कत्ल

टीमों ने एक साथ मिलकर दोनों स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान बेस्टेक मॉल में न्यू-7 डे नाम से चल रहे स्पा सेंटर से हाथरस यूपी के आकाश व दो युवतियों तथा सेक्टर-6 की एक कोठी में चल रहे फीलगुड स्पा सेंटर से धारूहेड़ा के कपिल व दो युवतियों को पकड़ा है। सभी आरोपित देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस टीमें धारूहेड़ा थाना पहुंची। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिक्षिका की अजब-गजब प्रेम कहानी, जानिए कैसे किसी फिल्मों से भी ज्यादा रोमांचक है ये Love Story

घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा से इस्तीफा की घोषणा के बाद हनुमान बेनीवाल को लेकर कही ये बड़ी बात