-मॉल में कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा का रखा जा रहा विशेष ध्यान -सरस्वती नगर के मॉल से लाइव रिपोर्ट-
जोधपुर. वेस्ट जोन के बड़े मॉल में शुमार सरस्वती नगर स्थित एक मॉल में भी कोरोना से बचाव के लिए अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते नजर आए। यहां पर ग्राहकों को प्रवेश से पूर्व सुरक्षाकर्मी स्कैनिंग करने व ऑटोमैटिक मशीन से हैंड सैनिटाइजर करने के बाद ही जाने दे रहे थे। वहीं मॉल के अंदर खरीदारी के समय में भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मॉल के कर्मचारी व्यवस्थाएं बनाते नजर आए। मॉल की दीवारों पर कोरोना से बचाव के लिए जगह-जगह पर जागरूकता स्लोगन भी नजर आए। मॉल में कोरोना से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। मॉल के प्रथम तल से अन्य तल पर जाने के लिए लिफ्ट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं। खरीदी करने आए ग्राहक धर्मवीरसिंह जंजीला, एडवोकेट प्रतापसिंह ने बताया कि कई माह बाद यहां आए हैं कोरोना से बचाव के लिए इस तरह की व्यवस्थाएं होना जरूरी है।