जोधपुर

श्रीमद्भागवत कथा : बाल कृष्ण की लीलाओं से गूंजा बड़ा रामद्वारा

श्रावण महोत्सव में निखरी भक्ति व लोक संस्कृति की अनुपम छटा
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 9:45 PM IST
Shrimad Bhagwat Katha
रामद्वारा में श्रावण उत्सव में सजी झांकी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर के बड़ा रामद्वारा सूरसागर में इन दिनों आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संचार हो रहा है। चातुर्मास सत्संग के अंतर्गत, श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।

रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में व्यासपीठ से कथावाचक गोवत्स राधा कृष्ण महाराज की ओर से मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, माखन चोरी और बाल लीलाओं का अत्यंत भावविभोर कर देने वाला वर्णन किया गया। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को वृंदावन की गलियों में पहुंचा दिया, जहां बाल गोपाल अपनी लीलाओं से सभी को आनंदित कर रहे हैं। कथावाचक ने माखन चोरी लीला प्रसंग में कहा कि जिसके अंदर भक्ति और प्रेम है, वही भगवान को बांध सकता है।

भक्तिरस से सराबोर श्रावण महोत्सव

रामद्वारा के अभय सत्संग मंडप में रात्रि 8 बजे से आयोजित श्रावण उत्सव ने लोक संस्कृति और भक्ति रस से सराबोर कर दिया। राधा गोपाल महाप्रभु को पारंपरिक मारवाड़ी शाही ठाट-बाठ में सुसज्जित मनोहर झूले पर विराजित कर ठाकुरजी के मनोरथ पूरे किए गए।

यह वीडियो भी देखें

इस दौरान ऋतु पुष्प से ठाकुरजी की झांकी में मारवाड़ी लोक संस्कृति की गरिमा और भव्यता ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म और लोक परंपरा का सुंदर संगम प्रदान किया। श्रावण महोत्सव में 6 अगस्त को मोर कुटी में मयूर झूला में भगवान राधा गोपाल प्रभु को विराजमान मनोरथ पूर्ण किए जाएंगे।

Updated on:
5 Aug 2025, 9:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल