जोधपुर

दुश्मन सरहद पार है, पड़ोसी को दुश्मन न समझें, समरसता न बिगाड़ें : एडीजी सिंह

- एसओजी-एटीएस के एडीजी वी.के.सिंह ने ली पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक ली
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 12:00 AM IST
ADG SOG VK Singh
एडीजी वीके सिंह

जोधपुर.

राज्य की एटीएस-एसओजी के मुखिया व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह का कहना है कि दुश्मन सरहद पार है। ऐसे में हमें पड़ोसी को दुश्मन समझने की भूल या गलती नहीं करनी चाहिए। जो हमारे भाई हैं, उनको किसी तरह के बहकावे में आकर ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए, ताकि आपसी समरसता न बिगड़ें।

एडीसीपी वी.के.सिंह बतौर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के प्रभारी शुक्रवार रात जोधपुर पहुंचे। उन्होंने शनिवार को कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान के संदर्भ में कोई विशेष इनपुट नहीं हैं। फिर भी ऐहतियात बरती जा रही है। दुश्मन की किसी भी संभावित चाल से सतर्क रहकर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखनी है। चूंकि जोधपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है इसलिए इसे हर समय ध्यान में रखना चाहिए। इंटेलीजेंस एजेंसी के पास जो सूचना या फीडबैक है उस आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है। एसओजी-एटीएस खुद सक्षम है। जो सोशल मीडिया पर निगरानी व मॉनिटरिंग रख रही है। जैसा इनपुट होगा वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वैरिफाई किए बगैर किसी भी मैसेज व वीडियो पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया के मार्फत शत्रु देश कुछ भी मैसेज-वीडियो चला सकता है। उन पर कदापि ध्यान न दें। पहले वैरिफाई करें। यदि कुछ संंदिग्ध नजर आता है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 100 पर तुरंत सूचित करें।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन के तहत ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में कोई परेशानी का सामना करना पड़े।

कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया

एडीजी वीके सिंह ने पुलिस लाइन में सरदार पटेल सभागार में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह, डीसीपी अमित जैन ने कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था व अपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। एडीजी सिंह ने कानून व शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

आपत्तिजनक मैसेज न करें : वर्मा

डीसीपी राजर्षि राज वर्मा का कहना है कि कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। सोशल मीडिया पर 24 घंटे गोपनीय निगरानी रखी जा रही है। इनकी अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या मैसेज वायरल न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
27 Apr 2025, 12:00 AM IST
Published on: