नववर्ष पर पाठकों को कैलेंडर का वितरण किया जाएगा
जोधपुर. साल 2022 के पत्रिका कैलेंडर का विमोचन बुधवार को मानजी का हत्था स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय ‘पत्रिकायन’ में किया गया। नववर्ष पर पाठकों को समाचार पत्र के साथ इस कैलेंडर का वितरण किया जाएगा।
शहर विधायक मनीषा पंवार, रीको के निदेशक सुनील परिहार, डारा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समाजसेवी पप्पूराम डारा, भोपालगढ़ पंचायत समिति वार्ड संख्या 8 की सदस्य इंदिरा विश्नोई, नगर निगम दक्षिण वार्ड संख्या 64 के पार्षद ललित गहलोत, श्रीराम एक्सीलेंसी के डायरेक्टर और जोधपुर होटल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विपिन पंवार व अभिप्री के डायरेक्टर अभिनव डागा ने कैलेंडर का विमोचन किया। अतिथियों ने इस अवसर पर पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रिका हर समय पाठकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।
रंग-बिरंगे कैलेंडर में लोगों को वर्ष पर्यन्त व्रत-त्योहार, राजपत्रित अवकाश, हिंदी तिथियों, योग-नक्षत्र व शुभ मुहूर्त संबंधित तमाम जानकारियां समाहित की गई है। नववर्ष पर पत्रिका के कैलेंडर का जोधपुर में हर घर में इंतजार रहता है। इसके अनुरूप विशेष रूप से ये कैलेंडर तैयार करवाया गया है।
साल 2022 के पत्रिका कैलेंडर का विमोचन बुधवार को मानजी का हत्था स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय ‘पत्रिकायन’ में किया गया। नववर्ष पर पाठकों को समाचार पत्र के साथ इस कैलेंडर का वितरण किया जाएगा।