जोधपुर

जानलेवा हमले के दो भाई और गिरफ्तार

- बजरी वाले खेत के बंटवारे को लेकर विवाद में हमले का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2020, 12:49 AM IST
जानलेवा हमले के दो भाई और गिरफ्तार
जानलेवा हमले के दो भाई और गिरफ्तार

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने नदी के किनारे बजरी वाले खेत के बंटवारे को लेकर गुड़ा बिश्नोइयान में जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार को दो और भाइयों को गिरफ्तार किया।

उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद के अनुसार प्रकरण में गुड़ा बिश्नोइयान निवासी स्वरूपराम पुत्र भींयाराम बिश्नोई व उसके भाई सगाराम को गिरफ्तार किया गया है। अनिल व सुनील बिश्नोई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्हें जमानत मिल चुकी है।
गौरतलब है कि गुड़ा बिश्नोइयान निवासी घेवरराम बूडि़या व स्वरूपराम पुत्र भींयाराम बिश्नोई के बीच खेजड़ली गांव में लूनी नदी के किनारे स्थित 153 बीघा पैतृक खेत को लेकर विवाद है। खेत में बजरी होने को लेकर भी दोनों में विवाद चल रहा है। इसी के चलते गत चार जनवरी की दोनों पक्ष भिड़ गए थे। लाठी-डण्डों से हमले में वृद्ध घेवरराम घायल हो गए थे। दो पुत्र व एक महिला के भी चोट आई थी। हमले में दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के चोट आई थी। पुलिस में परस्पर विरोधी मामले दर्ज कराए गए थे।

महिला से मारपीट का आरोप
पुलिस चौकी मण्डोर के पीछे अंबाला बेरा में दहेज के लिए तंग व प्रताडि़त और मारपीट करने से परेशान एक महिला घर से निकल गई। अंबाला बेरा निवासी इन्दु पत्नी दीपक भील ने महिला थाना (पूर्व) में पति दीपक, ससुर गोविंदलाल, सास कमला, जेठ तेजपाल, देवर रवि व ननद सरोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोप है कि नवम्बर 2015 में शादी हुई थी। एक साल बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। पुत्र जन्म के बाद पति व अन्य का व्यवहार बदल गया था। 21 नवम्बर 2018 को उसके साथ मारपीट कर पीहर से दो लाख रुपए लेकर आने की धमकी दी गई थी। तंग परेशान होकर वह २२ नवम्बर को घर से निकल गई थी।

Published on: