जोधपुर

Jodhpur: शादी से ठीक पहले दो दुल्हनों ने दी अपनी जान, दोनों सगी बहनें, चीख-पुकार और मातम में बदला खुशियों का माहौल

Suicide In Jodhpur: शादी से ठीक एक दिन पहले जोधपुर के मणाई गांव में दो सगी बहनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शनिवार को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
1 minute read
Feb 21, 2026
Suicide, Suicide in Jodhpur, Suicide of two sisters, Suicide of two sisters in Jodhpur, Suicide of two sisters in Rajasthan, Jodhpur Suicide News, Rajasthan Suicide News, सुसाइड, सुसाइड इन जोधपुर, दो बहनों की आत्महत्या, दो बहनों की आत्महत्या इन जोधपुर, दो बहनों की आत्महत्या इन राजस्थान, जोधपुर आत्महत्या न्यूज, राजस्थान आत्महत्या न्यूज
प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर। जिले से एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है। मणाई गांव में शादी से ठीक एक दिन पहले दो सगी बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की शनिवार को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है। शनिवार को दोनों की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शुक्रवार को दोनों बहनों के शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

नहीं मिला सुसाइड नोट

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।

यह वीडियो भी देखें

गांव में मातम

दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाए गए। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम मुहर लगेगी। इधर, शादी वाले घर में अचानक छाए इस मातम ने पूरे मणाई गांव को स्तब्ध कर दिया है। जहां एक ओर शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहीं अब घर में चीख-पुकार और गम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
21 Feb 2026 02:32 pm
Published on:
21 Feb 2026 02:32 pm