
राजस्थान के जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के नेफ्रोलॉजी वार्ड में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई। यह आग पहले बाहरी और फिर अंदर एसी पैनल में लगी। समय रहते आग पर काबू पा लिया और मौजूद 17 मरीजों को सामने ही डायलिसिस वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां मौजूद मरीज के परिजन व स्टाफ सदस्यों ने आग पर काबू पाया।
एमडीएम के पुराना ट्रोमा सेंटर के पास नेफ्रॉलॉजी का यह वार्ड बना हुआ है। कुछ समय पहले ही इसका रिनोवेशन भामाशाहों ने करवाया था। गुरुवार शाम अचानक एसी के आउटर यूनिट में आग लगी। इसके बाद धुआं उठा, देखते ही देखते आग अंदर आ गई। इससे अफरा-तफरी मची और वार्ड को खाली करवा लिया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उस समय वार्ड में 17 मरीज और 20 से 30 उनके परिवार के लोग मौजूद थे, जिन्हें तुरंत ही खाली करवाया डायलिसिस वार्ड में शिफ्ट किया गया। एमडीएम अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी को जनहानि नहीं हुई है।
यह वीडियो भी देखें
इस वार्ड को भामाशाहों की ओर से कुछ माह पहले ही रिनोवेशन करवाया गया था। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी लगाई गई। ऑक्सीजन पाइप से लेकर एसी और पूरा इंटीरियर बदला गया।
अस्पताल परिसर में एयर कंडीशन के रखखरखाव का टेंडर हर साल किया जाता है। इस बार भी गर्मी शुरू होने से पहले इनकी जांच करवाई गई, लेकिन इसमें भी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में अब जांच करने वाली कंपनी की भूमिका भी जांची जाएगी।
Updated on:
15 May 2025, 10:44 PM IST
Published on:
15 May 2025, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.