
पत्रिका फोटो
राजस्थान के जोधपुर में स्त्री एवं शिशु चिकित्सालय उम्मेद अस्पताल के शिशु ओपीडी ब्लॉक में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ओपीडी का समय पूरा हो गया था और कुछ जांच करवाने वाले मरीज व परिजन ही थे। आग एएनसी कक्ष के रिकॉर्ड रूम में लगी, जिसमें कुछ फाइलें जली हैं। वहीं आग लगने से एक बार हड़कंप मच गया।
उम्मेद अस्पताल परिसर के नए भवन में शिशु ओपीडी विंग में दोपहर तीन बजे बाद अचानक आग लग गई। तीन नम्बर कक्ष में धुआं उठा और कई दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि आग विकराल नहीं हुई और स्टाफ ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया।
यह वीडियो भी देखें
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची डिप्टी अधीक्षक डॉ. भारती टाक ने मौका स्थल का जायजा लिया। कुछ मिनट पहले ही ओपीडी का समय पूरा हुआ तो अस्पताल में स्टाफ कम ही था।
इस परिसर में शिशु आपातकालीन इकाई संचालित होती है। साथ ही एएनसी व अन्य जांचें करवाने के लिए प्रसूता महिलाएं आती हैं। जब आग लगी तब भी कुछ मरीज व परिजन परिसर में थे, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Updated on:
29 Mar 2025, 4:13 PM IST
Published on:
29 Mar 2025, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.