
एआई तस्वीर
जोधपुर। वर्तमान में जिले में शीतलहर की सामान्य स्थिति तथा मौसम विभाग की ओर से जारी आगामी सामान्य पूर्वानुमान के चलते जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों के संचालन समय संबंधी पूर्व में जारी आदेशों को वापस ले लिया है।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय पूर्व में निर्धारित समयानुसार यथावत संचालित रहेंगे तथा समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में पूर्व में जारी आदेश भी प्रत्याहारित किए जाते हैं। संबंधित समस्त को निर्देशित किया गया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत संचालित रहेंगे एवं नियमित गतिविधियां संपादित की जाएंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए थे। 6 जनवरी को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से करने के निर्देश दिए थे।
Updated on:
02 Feb 2026 05:49 pm
Published on:
02 Feb 2026 05:49 pm
