22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां लगी भीषण आग, 65 बीघा में गेहूं की फसल जलकर खाक

Wheat Crop Fire: राजस्थान के बारां जिले में खेतों में लगी भीषण आग से 65 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 29 Mar 2025, 7:59 AM IST

पीपलघटा एवं पींजना गांव के समीप खेतों में खड़ी गेहूं की नौलाइयों में शुक्रवार प्रात: आग लगने के कारण आधा दर्जन किसानों की 20 बीघा की नौलाइयां जल गई।

पीपलघटा एवं पींजना गांव के समीप खेतों में खड़ी गेहूं की नौलाइयों में शुक्रवार प्रात: आग लगने के कारण आधा दर्जन किसानों की 20 बीघा की नौलाइयां जल गई।

बारां। राजस्थान के बारां जिले में खेतों में लगी भीषण आग से 65 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पहली घटना भंवरगढ़ क्षेत्र में हुई। जहां 55 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, दूसरी घटना अटरू तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर गांव की है। जहां आग लगने से 10 बीघा की फसल राख हो गई। दोनों ही जगह देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी फसल राख हो गई।

रामपुरिया के किसान देवेंद्र भाटी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद फल्दी एवं कुंदा गांव की कांकड़ के पास स्थित एक खेत में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना के बाद गांव के ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत तहसीलदार अभय राज, थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा, प्रशासक उम्मेद चौधरी को घटना की सूचना दी।

उन्होंने तुरंत ओरिएंटल ग्रीन पावर प्लांट की दमकल मशीन को घटना स्थल पर भेजा। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, रामपुरिया निवासी भजन व अवतार सरदार के खेत में गेहूं की फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर मशीन की कटर पत्थर से टकरा गई। इससे उठी चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है।

मेहनत पर फिरा पानी

आग के कारण दोनों किसानों के लगभग दस बीघा जमीन के खड़े गेहूं वह 35 बीघा की नौलाइयां जलकर खाक हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पीपलघटा एवं पींजना गांव के समीप खेतों में खड़ी गेहूं की नौलाइयों में शुक्रवार प्रात: आग लगने के कारण आधा दर्जन किसानों की 20 बीघा की नौलाइयां जल गई। कार्यवाहक उपखंड अधिकारी अभय राज ङ्क्षसह को तुरंत सूचना करने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया।

10 बीघा की फसल राख

अटरू तहसील क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में एक किसान के खेत में शुक्रवार सुबह खेत में आग लगने से जलकर 10 बीघा की फसल राख हो गई। जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि मनोहरपुर गांव में एक किसान रामदयाल नागर के खेत में 10 बीघा गेहूं की फसल खड़ी थी। सुबह 8 बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई। करीब 10 बीघा में गेहूं की फसल आग से पूरी तरह नष्ट हो गई।