जोधपुर

अब बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखेगा डाक विभाग, जोधपुर में खुलेगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा

वृहद डाक मेले का आयोजन  
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2017, 5:16 PM IST
post office to step in banking sector
post office to step in banking sector

जोधपुर. डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। डाकघर और बैंकों के एटीएम आपस में जोडऩे से लोगों को बहुत सहूलियत हो गई है। डाक विभाग को पेमेंट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुंच में और भी इजाफ ा होगा। जोधपुर प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोली जाएगी।

ये विचार राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र डाक सेवाएं के निदेशक कृष्णकुमार यादव ने व्यक्त किए। डाक विभाग की ओर से शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित डाक घर में वृहद डाक मेले का आयोजन किया गया। यादव ने बताया कि डाक विभाग प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जोधपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक बीआर सुथार ने बताया कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है।


आधार कार्ड एनरोलमेंट सेंटर खोला जाएगायादव ने बताया कि ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए कैश ऑन डिलीवरी, बाइक से पार्सलों का वितरण व डाकियों से एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्ट फ ोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया के तहत की गई पहल है। आधार कार्ड का वितरण करने वाला डाक विभाग अब आधार अपडेट भी कर रहा है। शीघ्र ही जोधपुर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड एनरोलमेंट सेन्टर भी खोला जाएगा।

ग्रामीण डाकघर होंगे हाईटेक आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते-फि रते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभाएगा। ग्रामीण सूचना व संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट के तहत जोधपुर के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जाएगा, और वहाँ पर हैण्डहेल्ड डिवाइस दिया जाएगा। यादव ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी बताया।

सुकन्या पासबुक वितरित

यादव ने बच्चियों को सुकन्या पासबुकें देकर उनके सुखी व समृद्ध भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डाक उपाधीक्षक आरपी कुशवाहा, सीनियर पोस्टमास्टर शंकरलाल मीणा, सहायक डाक अधीक्षक उदय शेजू सहित डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्ता व नागरिक उपस्थित थे। संचालन सहायक अधीक्षक विनयकुमार खत्री ने किया।

Published on: