
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर आज जेट एयरवेज मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। जैसे ही अर्जुन जोधपुर पहुंचे फैंस ने एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों की भारी भीड़ ने अर्जुन कपूर के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई! अर्जुन कपूर जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जोधपुर आए है।अर्जुन कपूर सीधे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से अर्जुन कपूर जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।
एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक ने अर्जुन कपूर के साथ की बतमीजी ए अर्जुन कपूर हुए नाराज . एयरपोर्ट से अर्जुन कपूर जब बाहर निकले काफी प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे उसी दौरान एक प्रशंसक ने अर्जुन कपूर के कंधे पर हाथ रख दिया वही अर्जुन कपूर के साथ बार.बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो अभिनेता अर्जुन कपूर एयरपोर्ट पर बहुत बुरी तरह से भड़क गए..
अर्जुन कपूर राजस्थान में आकर देखनी पढ़ रही है बतमीजी .
जब प्रशंसक बार.बार अर्जुन कपूर के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे तो एक प्रशंसक ने अर्जुन कपूर के कंधे पर हाथ रख दिया तो अर्जुन कपूर बुरी तरह से नाराज हो गए और प्रशंसक का हाथ पकड़कर कहां की राजस्थान आकर ऐसे बतमीजी देखनी पड़ रही है।
'साहेब बीवी और गैंगस्टरÓ की शूटिंग के लिए कल जिम्मी भी आए थे जोधपुर
डायेक्टर त्रिमांशू धूलियां के निर्देशन में बन रही 'फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर-३Ó की शूटिंग के सिलसिले में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से बीकानेर रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि फिल्म की शूटिंग पिछले दस दिनों से बीकानेर में चल रही है। इसका कुछ भाग जोधपुर में भी फिल्माया जाना है। 'फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर-३Óकी शुटिंग के लिए संजय दत्त , कबीर वेदी, नफीसा अली, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, जिमी शेरगिरल, जाकिर हुसैन सहित कई फिल्म अभिनेता एवं अभिनेत्री जोधपुर आ चुके हैं। जोधपुर में ७ अक्टूबर को फिल्म का कुछ भाग फिल्माया जाएगा।