जोधपुर

सालावास में विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीण

-मेंटेंनेंस कार्य के नाम पर हो रही कटौती

less than 1 minute read
सालावास में विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीण
सालावास में विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीण

जोधपुर.
लूणी पंचायत समिति के सालावास गांव में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति मनमाने तरीके से की जा रही है। यहां पर आए दिन बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत कटौती किए जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के चलते जहां लोग एक तरफ घरों में लॉकडाउन है वहीं दूसरी तरफ विद्युत कटौती होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राकेश गहलोत ने बताया कि सालावास में लगे जीएसएस से गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। समय पर लाइनों का रखरखाव नहीं किए जाने के चलते विद्युत विभाग की ओर से दिन में कई बार रखरखाव के नाम पर कटौती की जा रही है। विभाग की ढिलाई का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

कई माह से रिक्त है जेइएन का पद
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार विद्युत लाइनों के तार टूटने सहित अन्य क्षति के बावजूद भी विद्युत विभाग के जिम्मेदार मौका मुआयना भी करने नहीं आते हैं। शिकायत के लिए फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। कई जगहों पर विद्युत समस्याओं का लम्बे समय से निराकरण नहीं किया जा रहा है। कार्यालय में जेइएन का पद रिक्त होने के चलते ग्रामीणों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए बोरानाडा स्थित एइएन ऑफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

Published on:
19 May 2020 07:49 pm
Also Read
View All
Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज