जोधपुर

Weather News: 12 घंटे में अचानक बदलेगा मौसम, इस दिन से इन-इन जगह पर होगी झमाझम बारिश

Weather News Today Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार आज भी मानसून ट्रफ लाइन हिमालय के तलहटी की ओर अवस्थित है और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2023, 2:00 PM IST
Weather News Today Rajasthan weather Update latest
प्रतीकात्मक तस्वीर

weather news Today Rajasthan: अगर सब कुछ ठीक रहा तो 19 अगस्त से राजस्थान में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मानसून ट्रफ लाइन हिमालय के तलहटी की ओर अवस्थित है और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उपरोक्त तंत्र के असर से दिनांक 19 अगस्त से राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। दिनांक 19 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान में 21 से 22 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में दिनांक 19 से 21 अगस्त को छुटपुट स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में जयपुर समेत प्रदेश के छह से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध अब छलकने की बजाय विपरित चाल से चल रहा है। बीते तीन दिन में बांध के जलस्तर में तीन सेमी तक गिरावट हो चुकी है।

Published on: