जोधपुर

लॉक डाउन से पहले आभूषण पहनकर पीहर गई पत्नी ने की दूसरी शादी

- सात माह बाद भी पीहर से न लौटने पर पति को शादी का लगा पता - ढाई लाख रुपए ले जाने का भी आरोप
less than 1 minute read
Oct 05, 2020
लॉक डाउन से पहले आभूषण पहनकर पीहर गई पत्नी ने की दूसरी शादी
लॉक डाउन से पहले आभूषण पहनकर पीहर गई पत्नी ने की दूसरी शादी

जोधपुर. कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार योजना के चानणा भाखर में एक महिला ने सोने-चांदी के आभूषण पहनकर पीहर जाने के बाद दूसरी शादी कर ली। सात माह बाद भी पीहर से न लौटने पर ससुराल वालों को पता लगा तो पति ने प्रतापनगर थाना में पत्नी व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार चानणा भाखर निवासी कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार योजना चानणा भाखर निवासी हरीश जाखड़ पुत्र विजयराम ने मथानिया में बिजारिया निवासी पत्नी बेबी, उसके पिता तेजाराम, मां जमनादेवी, भैंसेर कोतवाली निवासी सुरेन्द्र, उसके पिता ओमाराम, मां अणदूदेवी, भाई रामा व रणवीर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई।

आरोप है कि दो साल पहले उसकी शादी बेबी से हुई थी। गत मार्च में होली से पहले बेबी अपने पीहर में कार्यक्रम होने के बहाने बनाया और सारे आभूषण पहनकर पीहर गई। पति हरीश ने उसे पीहर छोड़ा था। इसके बाद लॉक डाउन लग गया और ससुराल छोडऩे के लिए पीहर वाले नित नए बहाने करने लगे थे। गत दिनों हरीश व उसके घरवालों को पता लगा कि पत्नी ने सुरेंद्र से दूसरी शादी कर ली है। जिसमें दोनों के घरवालों की मिलीभगत शामिल थी।

Published on:
05 Oct 2020 11:40 pm