जोधपुर

Free LPG Cylinder connection Scheme : अगर आपके पास भी हैं ये 2 चीजें तो नहीं मिलेगा फ्री में रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन, जानिए क्यों

तेल कम्पनियों की ओर से रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अब आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी के लिए 31 दिसम्बर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ता नए साल में भी ई-केवाईसी करवा सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2024, 10:13 AM IST
free_lpg_cylinder_scheme.jpg

तेल कम्पनियों की ओर से रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अब आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी के लिए 31 दिसम्बर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ता नए साल में भी ई-केवाईसी करवा सकेंगे। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

इसको लेकर भी उपभोक्ता में योजना के पात्रता व दस्तावेज की जानकारी का अभाव है, जिसे देखते हुए तेल कंपनियों ने निष्कासित 14 बिंदुओं का अनुपूरक केवाईसी दस्तावेज और वचनबद्धता का घोषणा पत्र जारी किया है। उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने से पहले इस घोषणा पत्र को भरना होगा। इसमें दो प्रावधान वाहन और फ्रीज से संबंधित है। यदि किसी के पास टू-व्हीलर भी है तो वह फ्री गैस कनेक्शन का हकदार नहीं होगा। फ्रीज मालिक को भी फ्री कनेक्शन नहीं मिलेगा।

यह है 14 सूत्रीय घोषणा पत्र
अनुपूरक केवाईसी दस्तावेज और वचनबद्धता घोषणा पत्र के अनुसार उपभोक्ता के पास किसी भी तरह का वाहन, रेफ्रिजरेटर, लैंडलाइन फोन, मशीनीकृत कृषि उपकरण, 3 से अधिक कमरों का मकान नहीं चाहिए। 50 हजार से अधिक की क्रेडिट सीमा के किसान, आयकर भुगतान करने वाले, पेशेवर का भुगतान करने वाले, ढाई एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के मालिक, दस हजार से अधिक आमदनी वालों को भी फ्री कनेक्शन नहीं मिलेगा।

30 फीसदी केवाईसी हुई
गैस एजेंसी के कार्यालयों में इन दिनों उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां बायोमेट्रिक आधार पर उनकी केवाईसी की जा रही है। जोधपुर में करीब 3.50 लाख गैस कनेक्शन है, जिसमें करीब 1.50 लाख उज्ज्वला योजना के कनेक्शन है। जिले में अब तक लगभग 30 फीसदी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक उज्ज्वला के उपभोक्ता ही है।

ई-केवाईसी के लिए 31 दिसम्बर की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालय आकर आधार सत्यापन करवा सकते हैं।
दीपक सिंह गहलोत, अध्यक्ष, राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन

Published on: