कांकेर

Couple Romancing on Bike: गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर बाइक चला रहा था आशिक, लोगों ने बनाया Video, फिर…

Couple Romance Video: वायरल वीडियो में एक युवक और युवती को बाइक पर सरेआम रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 का है।
2 min read
Feb 09, 2026
कपल ने किया सरेआम रोमांस (फोटो सोर्स- पत्रिका)
कपल ने किया सरेआम रोमांस (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Couple Romancing on Bike: वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने प्यार का इज़हार अलग-अलग तरीकों से कर रहे हैं। रोज डे और प्रपोज डे के बाद आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है, जहां कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने जज़्बात जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

वायरल वीडियो में एक युवक और युवती को बाइक पर सरेआम रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 का है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर सामने की ओर बैठकर युवक से लिपटी हुई है। इस दौरान दोनों ने न तो हेलमेट पहना है और न ही यातायात नियमों का पालन किया गया है।

Couple Romancing on Bike: देखें Video

चलती बाइक पर इस तरह का स्टंट और रोमांस न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालता है। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई है। लोग इस लापरवाही को लेकर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नेशनल हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह का व्यवहार गंभीर दुर्घटना को न्योता दे सकता था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है। युवक और युवती की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Published on:
09 Feb 2026 05:34 pm