कांकेर

केशकाल: फिर लगा लंबा जाम, साढ़े तीन घंटे फंसे रहे वाहन

CG News: केशकाल घाटी की हालत काफ़ी ख़राब है। पांच किमी लम्बी इस इस घाटी की सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो कि अक्सर दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं।
less than 1 minute read
Nov 16, 2023
केशकाल: फिर लगा लंबा जाम, साढ़े तीन घंटे फंसे रहे वाहन
केशकाल: फिर लगा लंबा जाम, साढ़े तीन घंटे फंसे रहे वाहन

केशकाल। CG News: केशकाल घाटी की हालत काफ़ी ख़राब है। पांच किमी लम्बी इस घाटी की सड़क में बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो कि अक्सर दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। बुधवार शाम घाटी के मोड़ क्रमांक 8 में जगदलपुर से रायपुर की ओर जा एक लोडेड ट्रक सड़क के गड्ढे में फंसकर बिगड गया।

इस कारण शाम 5 बजे से घाटी में जाम लग गया। घाट के दोनों ओर वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई थी। लगभग ढाई -तीन घण्टे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात शुरू कराया। लेकिन छोटे वाहन चालकों द्वारा घाटी में ओवरटेक करने के कारण जाम की स्थिति बार-बार बनती रही। रात लगभग 8:30 बजे वाहनों की संख्या कम हुई, तब जाकर घाट में आवागमन सामान्य हुआ।

Updated on:
16 Nov 2023 10:00 am
Published on:
16 Nov 2023 10:00 am