76 anti-snake venom injections in 2 hours, cobra venom neutralized कन्नौज में 15 वर्षीय किशोर को कोबरा ने डस लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से सांप को मार डाला। इधर किशोर को लेकर अस्पताल गए। जहां कोबरा के काटने का इलाज शुरू हुआ।
76 anti-snake venom injections in 2 hours, cobra venom neutralized कन्नौज में खतरनाक कोबरा ने 15 साल के किशोर को डस लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कोबरा की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एंटी वेनम स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार होता ना देख डॉक्टरों ने एक के बाद एक 76 इंजेक्शन लगा दिए। लगातार इंजेक्शन के कारण किशोर की हालत स्थिर हुई। डॉक्टर ने बताया कि किशोर की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए हालत स्थिर होने तक लगातार इंजेक्शन लगाए गए। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उदैतापुर गांव में कोबरा सांप में 15 वर्षीय करन को डस लिया। घटना के समय करन लकड़ी बनने के लिए जा रहा था। साथ में बड़ा भाई सूरज भी था। कोबरा के काटते ही करन चीखने लगा। इस शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने कोबरे को पीट-पीट कर मार डाला।
इधर करन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के माध्यम से करन को बचाने की कोशिश की। तत्काल दो इंजेक्शन लगाने के बाद भी करन की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद तो करन को लगातार इंजेक्शन लगाया जाने लगा। यह क्रम लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। जिसके बाद करन की हालत में सुधार आया। इस बीच उसे 76 इंजेक्शन लगाए गए।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हरि माधव शरण ने बताया कि करन को समय से अस्पताल लाया गया। उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी समय से मिल गया। एक के बाद एक उसे 76 इंजेक्शन लगाए गए हैं। सांप कांटे के जहर को कंट्रोल करने के लिए इसके पहले अधिकतम 55 इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की की सांप काटने की घटनाओं में मरीज को तत्काल अस्पताल लेकर भागना चाहिए। जिससे कि जहर पूरे शरीर में पहले उसके पहले इंजेक्शन लगा दिया जाए। उन्होंने इसकी अधिकतम सीमा एक से डेढ़ घंटे बताई है।