कन्नौज

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

Agra Lucknow expressway accident आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। जब सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2024, 10:48 AM IST
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

Agra Lucknow Expressway accident उत्तर प्रदेश के कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो में डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें तीन डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई। जिसमें एक लैब टेक्नीशियन और दूसरा सीनियर स्टोर कीपर था। यह सभी सैफई मेडिकल कॉलेज के थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मरने वालों में आगरा, रविदास नगर, कन्नौज, बरेली और बिजनौर के थे। घटना तिर्वा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। घायल के अच्छे उपचार के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें सैफई मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर डॉक्टरों की मौत हो गई। अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण निवासी राजपुरा भदोही रविदास नगर, नरदेव पुत्र लखन गंगवार निवासी नवाबगंज बरेली, राकेश कुमार पुत्र कलुआ निवासी जीवनपुर थाना कोतवाली देहात बिजनौर, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरा मल मोतीपुर कन्नौज शामिल है। जबकि डॉक्टर जयवीर सिंह घायल हो गए। जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी तिर्वा?

घटना के समय स्कॉर्पियो में 6 लोग शामिल बैठे थे। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर चेतन की शादी में शामिल होने के लिए जाना था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में तीन डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन और एक सीनियर स्टोर कीपर की मौत हुई है। सीओ तिर्वा डॉक्टर प्रियंका बाजपेई ने बताया कि घटना सुबह तड़के 3 बजे की है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरे साइड चली गई। जहां सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं और घायल के उपचार के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Updated on:
27 Nov 2024, 10:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू