27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तरीय गैंग लीडर अनुपम दुबे के सह आरोपी की 2.5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

state-level gang leader Anupam Dubey फर्रुखाबाद में राज्य स्तरीय गैंग लीडर माफिया अनुपम दुबे के साथ सह आरोपी बनाए गए की संपत्ति को कुर्क कर ली गई है। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 50 लाख 64 हजार 998 रुपए है। सह आरोपी की पत्नी की भी संपत्ति को कुर्क किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2024, 6:51 AM IST

अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्क की गई संपत्ति

state-level gang leader Anupam Dubey राज्य स्तरीय माफिया गैंग लीडर अनुपम दुबे के साथ सह अभियुक्त बनाए गए विनय दुबे की करीब 2.5 करोड रुपए की संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। कुल 10 के खिलाफ विवेचना की जा रही है। जिनके ऊपर आरोप है कि गैंग लीडर अनुपम दुबे और उसके भाई अनुराग दुबे के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी कार्य करते थे। डर के मारे इनके खिलाफ कोई गवाही या सूचना नहीं देता था। अभियुक्त विनय दुबे की अवैध चल और अचल संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए विवेचना अधिकारी बलराज भाटी ने जिलाधिकारी की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश पर कुर्क की कार्रवाई पूरी की गई। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ‌

यह भी पढ़ें: टीचर ने 6 साल की बच्ची की निर्दयता से की पिटाई, बनवाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गैंग लीडर अनुपम दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा कोतवाली फतेहगढ़ और उसकी गैंग के सदस्यों के खिलाफ जांच की जा रही है। जिसमें कुल 10 शामिल है। अनुपम दुबे का भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी, पंकज रस्तोगी उर्फ वंसी रस्तोगी पुत्रगण पन्नालाल रस्तोगी निवासी वृंदावन गली थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र उमेश चंद्र निवासी नवाब न्यामत खान कोतवाली फर्रुखाबाद शामिल हैं।

इन्हें भी शामिल किया गया

इसके साथ ही संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक पुत्र सत्य प्रभाकर निवासी बागकुंचा महावीर गंज रस्तोगी धर्मशाला फर्रुखाबाद, गौरव पुत्र हरी बाबू गुप्ता निवासी बूरावाली गली कोतवाली फर्रुखाबाद, देवेंद्र मिश्रा उर्फ दब्बू मिश्रा पुत्र काशीनाथ निवासी कटरा बू अली खान कोतवाली फर्रुखाबाद, अभिषेक उर्फ अभि दुबे पुत्र बृजेश कुमार दुबे निवासी मोहल्ला घेर श्यामू खा निकट घूंघट पैलेस आईटीआई चौराहा कोतवाली फर्रुखाबाद, संदीप दुबे पुत्र रमेश दुबे निवासी घेर श्यामू खां घूंघट पैलेस कोतवाली फर्रुखाबाद भी शामिल है।

राज्य स्तरीय गैंग लीडर है अनुपम दुबे

राज्य स्तरीय गैंग लीडर अनुपम दुबे के साथ सह आरोपी बनाए गए विनय दुबे उर्फ सोनू कि कुल 2 करोड़ 50 लाख 64 हजार 998 रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जिसमें रेनू दुबे पत्नी विनय दुबे एडवोकेट की 44 लाख 80 हजार मूल्य की एक सम्पत्ति शामिल है।‌ इसके अतिरिक्त विनय दुबे की 77 लाख रुपए की एक संपत्ति चस्पा की गई है। कुल आठ संपत्तियों पर नोटिस चस्पा की गई है। ‌

उनकी उपस्थिति में हुआ कुर्क

सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडे, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में कुर्क की कार्रवाई पूरी की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा और प्रभारी निरीक्षक फर्रुखाबाद कोतवाली भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी मौजूद थी। कुर्की के आदेश की घोषणा डुगडुगी पिटवा की गई। इसके साथ ही कुर्क की गई संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।