18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद: भांजे के साथ दूसरी बार भागी पत्नी को लेने गए पति पर हमला, हालत गंभीर

Husband-wife and lover dispute: फर्रुखाबाद में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें मामी अपनी भांजे के साथ फुर्र हो गई। पत्नी को लेने गए पति की भांजे और उसके सहयोगियों ने मारपीट की।
2 min read
Google source verification
पुलिस ने कराया मेडिकल फोटो सोर्स- मेटा एआई

पुलिस ने कराया मेडिकल फोटो सोर्स- मेटा एआई

Farrukhabad Crime News: फर्रुखाबाद में प्यार में अंधी पत्नी अपने भांजे के साथ भाग गई। जिसकी शादी को अभी 3 साल ही हुए थे। जिसे वापस लेने के लिए गए पति पर पत्नी ने प्रेमी भांजे और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी हमलावर घर में ताला डालकर भाग गए। मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र का है। ‌

दूसरी बार भागी पत्नी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां अपनी ही सगी मामी को लेकर भांजा फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी को लेने पहुंचे पति का दाव उल्टा पड़ गया जब भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जानलेवा हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ‌जिसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जो उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस घायल का मेडिकल करवा रही है।

तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी

घायल के भाई ने बताया कि घायल की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से मामी-भांजे की आंखें चार हुई और दोनों एक दूसरे को प्यार कर बैठे और दोनों घर से भाग गए। घटना की जानकारी पति को हुई तो लोक लाज का भय सताने लगा और परेशान हो गया। पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उसी के संगी बहन के बेटे यानी सगे भांजे के साथ छिपी हुई है। तो वह उसे समझाने और वापस लाने के लिए मौके पर पहुंच गया।

पत्नी को वापस लाने गया था

बातचीत के दौरान पत्नी और भांजे ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पति संभाल नहीं पाया। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद घर में ताला डालकर हमलावर भाग निकले। ‌

भाई ने दी घटना की जानकारी

घायल के भाई ने बताया कि पीड़ित की पत्नी का शादी के कुछ समय बाद से ही अपने सगे भांजे के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। महिला करीब डेढ़ साल पहले भी पहली बार भांजे के साथ घर से फरार हो गई थी। उस समय परिवार और पुलिस वालों ने समझौता कर दिया और महिला अपने पति के साथ चली आई। लेकिन भांजे के साथ उसका संपर्क बना रहा और दोबारा भाग गई।‌

हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई टीम

घटना की जानकारी मऊ दरवाजा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया परियों से बातचीत की और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी भांजे और दो अन्य सहित कुल चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग