23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद एमएलसी चुनाव: भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मौके पर पुलिस मौजूद

MLC elections in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं। तहसील बूथ पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पर्ची बनाने को लेकर झड़प हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 23 Oct 2026, 3:21 PM IST

पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते अधिकारी, फोटो सोर्स- X जिलाधिकारी

पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते अधिकारी, फोटो सोर्स- X जिलाधिकारी

Agra Division Graduate and Teacher Election 2026 in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बीच है। स्नातक निर्वाचन में कुल 6742 मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 1880 मतदाता है। दोपहर 2 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 37.42% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 58.8 2% मतदान हुआ। कायमगंज तहसील पोलिंग बूथ पर समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पर्ची बनाने को लेकर झड़प हो गई। जिसे पुलिस ने शांत कराया। मतदान शाम 4 बजे तक होगा।

पुलिस ने मामला शांत कराया

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पढ़ रहे आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हो गई। कायमगंज तहसील पोलिंग बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि पोलिंग बूथ तहसील गेट के पास भीड़ लगाकर पर्ची काट रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने इस बात का विरोध किया। विरोध के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते झड़प शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

2 तक मतदान का प्रतिशत

आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान में मध्याह्न 2 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6742 मतदाताओं में से 2523 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिसका प्रतिशत 37.42 रहा। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1880 में से 1106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका प्रतिशत 58.82 रहा।

11 मतदान केंद्रों पर चल रहा मतदान

फर्रुखाबाद में आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले में 11 मतदान केंद्रों के कुल 30 बूथों पर मतदान हो रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से 30 पुलिस पार्टियां तैनात की गई हैं। पूरे निर्वाचन पर डीएम और एसपी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्र पहुंचे

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, कार्यालय विकास खंड बढ़पुर, मोहम्मदाबाद एवं कमालगंज का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।