8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद में बिजली विभाग के जेई की जमीन में गिराकर पिटाई, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Assault with junior engineer: फर्रुखाबाद में बिजली विभाग के अवर अभियंता की पिटाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌
2 min read
Google source verification
जेई के साथ मारपीट, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

जेई के साथ मारपीट, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Junior Engineer of Electricity Department beaten up in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में बिजली विभाग के अवर अभियंता के साथ मारपीट की गई, गाली गलौज के साथ के को जमीन पर गिरकर पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में कोतवाली में अवर अभियंता की तरफ से तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।

बिजली चोरी पकड़ने पर पिटाई

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोको रोड मोहल्ले में बिजली विभाग के एसडीओ अजय कुमार, अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, लाइनमैन के साथ बिजली चेक करने के लिए लोको रोड गए थे। निरीक्षण के दौरान एक घर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली बिजली विभाग के अधिकारियों ने देखा कि परिसर में बड़ी बिजली चोरी हो रही है। इस पर मौके का वीडियो बनाकर बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने जा रहे थे।

अवर अभियंता के साथ मारपीट

इसी बीच मौके पर मौजूद मकान मालिक और उसका बेटे ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि जेई को जमीन पर गिरकर मारा जा रहा है। एसडीओ, लाइनमैन के जेई को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग अभियंता को गिरा कर पीट रहे हैं। ‌काफी प्रयासों के बाद जेई को मारपीट से बचाया गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अवर अभियंता का इलाज किया गया। ‌इस संबंध में फतेहगढ़ पुलिस को जानकारी दी गई। मेडिकल परीक्षण अभी कराया गया।

क्या कहती है फतेहगढ़ पुलिस?

इस संबंध में फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन भोलेपुर अवर अभियंता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिनके खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा खड़ी करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग