
Teacher brutally beats a 6 year girl उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कक्षा 2 में पढ़ने वाली छात्र की इस बात के लिए जमकर पिटाई कर दी कि उसे पहाड़ा नहीं आता था। मीनिंग भी याद करके नहीं आई थी। यही नहीं टीचर ने छात्रा की दादी को दिखाने के लिए पिटाई का वीडियो भी बनवा लिया। जो शिक्षक के लिए महंगा पड़ गया। दादी वीडियो देखा तो नाराज हो गई और अपने बेटे से पुलिस कंप्लेंट करने को कहा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो 12 दिन पुराना बताया जाता है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लिखित तहरीर का इंतजार कर रही है। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के खडिनी कस्बे का है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के खडिनी कस्बा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार अपने घर में ही ट्यूशन पढ़ने का काम करता है। छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़कर जीवन यापन करता था। जिसके यहां करीब 6 साल की एक बच्ची ट्यूशन पढ़ने आती थी। टीचर ज्ञानेंद्र कुमार ने होमवर्क में दिए गए मीनिंग के विषय में पूछा तो छात्र नहीं बता पाई। इस दौरान पहाड़ा भी सुनाने को कहा।
इस पर शिक्षक ज्ञानेंद्र नाराज हो गया और उसने लकड़ी की पटरी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लड़की चीखती चिल्लाती, बचने का प्रयास करती। लेकिन शिक्षक मानने को तैयार नहीं हुआ। करीब 52 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक ने एक छात्र से इसका वीडियो भी बनवा लिया। वह छात्रा की दादी को दिखाना चाहता था। लेकिन यह कदम उसका उल्टा पड़ गया। उन्होंने टीचर को फटकार लगाई। इस वीडियो के कुछ अंश दिखाते हैं। इधर एएसपी अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
26 Nov 2024, 6:10 PM IST
Published on:
26 Nov 2024, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.