कन्नौज

कन्नौज रेप पीड़िता की बुआ और नवाब की पहले से हो रही थी बातचीत, गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे कई राज

अपनी भतीजी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज लेकर पहुंची उसकी बुआ अब पुलिस के निशाने पर है। इसे लेकर अब कई नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से महिला लापता हो गई है, हालांकि पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

less than 1 minute read
Aug 18, 2024

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी नवाब सिंह यादव फिलहाल पुलिस के गिरफ्त में है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। बता दें कि रेप पीड़िता की बुआ और नवाब की बातचीत दोपहर से ही चल रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के नंबरों की कॉल रिकॉर्ड खंगाली। 

फोन बंद होने के कारण नहीं मिल पा रहा सही लोकेशन 

पुलिस बुआ की तलाश कर रही है लेकिन फोन बंद होने के कारण सही लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है। लेकिन कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि 11 अगस्त को बुआ और नवाब की कई बार बातचीत हुई थी। पहले बुआ ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले चार-पांच सालों से जानतीं हैं और लगातार संपर्क में रहती हैं। 

मेडिकल जांच ना कराने का बना रही थी दबाव

पीड़िता की मां का कहना था कि लगातार फोन कर मेडिकल जांच न कराने का दबाव बना रही थी। इसके बाद पुलिस ने बुआ को भी आरोपी बनाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने मंगलवार को जिला अस्पताल में मीडिया को बयान देने के बाद वह कचहरी पहुंची थी। उसके बाद से वह कहां गायब हुई इसकी भनक किसी को नहीं लगी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित छह टीमें गठित कर दीं, लेकिन अभी तक बुआ का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

Updated on:
18 Aug 2024 10:54 am
Published on:
18 Aug 2024 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर