कन्नौज

प्यार करने की मिलेगी यह अनोखी सजा, प्रेमी युगल ने यह सोचा भी न था

प्यार करने की मिलेगी यह अनोखी सजा, प्रेमी युगल ने यह सोचा भी न था

2 min read
Jun 09, 2018
प्यार करने की मिलेगी यह अनोखी सजा, प्रेमी युगल ने यह सोचा भी न था

कन्नौज. जिले की मोनी यादव को क्या मालूम था कि उसके सपनों का राजकुमार एक दिन इस तरह से मिल जायेगा और उसका हाथ अपने हाथों में लेकर जीवन भर का साथी बन जायेगा। मोनी यदव और उसके सपनों के राजकुमार राजेश यादव का प्यार फेसबुक से शुरू हुआ तो मोबाइल कॉल तक जा पहुंचा। प्रेमी युगल के बीच बातचीत होती रही और बात शादी तक जा पहुंची। युवती के परिजनों के विरोध के बाद भी युवती नहीं मानी और उसने कोर्ट में प्रेमी के साथ रहने का बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली आकर युवती को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। मिठाई बांट कर शादी की औपचारिता पूरी करके प्रेमी युगल को आशीर्वाद देकर कोतवाली से रवाना किया गया।

परिजनों ने दर्ज कराई थी एफआईआर

कन्नौज जिले की कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम ताखेपुर्वा निवासी गिरजा शंकार ने 12 फरवरी को फिरोजाबाद जिले के जसराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर जमाली निवासी राजेश यादव पुत्र मोहर सिंह यादव के खिलाफ पुत्री मोनी यादव को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कोतवाली गुरसहायगंज में 16 फरवरी को दर्ज कराया। जसोदा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार को विवेचना सौंप गई। पुलिस काफी प्रयास के बाद युवती को बरामद नहीं कर सकी।

सर्विलांस से सामने आई लोकेशन

इसी बीच विवेचना के दौरान एसआई देवेन्द्र कुमार का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। इसके बाद एसआई विकास जैन ने चार्ज संभाल कर उक्त मुकदमे की जांच शुरू की। आरोपी राजेश के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन उसके घर पर मौजूद होने की मिली। मुखबिर की सहायता से पुलिस ने चार जून को प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। वैधानिक कार्रवाई के तहत युवती को कोर्ट में पेश किया गया। युवती ने कोर्ट में स्वेच्छा से प्रेमी के साथ जाने की बात कही।

जिद ने कराया एक

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर प्रेमीयुवक के सुपुर्द कर दिया। युवती ने कोर्ट परिसर में मौजूद अपने पिता व परिजनों से मिलने से इनकार कर दिया। और प्रेमी के साथ जाने की जिद की। युवक ने कोतवाली में स्नान आदि करके पुलिस कर्मियों से आशीर्वाद लेकर सब को मिठाई खिला कर परिवारी जनों के साथ दुल्हनियां लेकर हंसी खुशी अपने गंतव्य घर को रवाना हो गए।

प्यार की पहली मुलाकात हुई फर्रुखाबाद में

फेस बुक व मिस्ड कॉल से शुरू हुई मोहब्बत उस समय पुख्ता हो गई जब युवती अपने घर से चुपके से प्रेमी से मिलने फर्रुखाबाद पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार की जड़ें और ज्यादा गहरी हो गईं। राजेश ने बताया कि एक जनवरी को अचानक उसके मोबाइल से कॉल युवती के मोबाईल पर लग गई। उसके बाद उसकी युवती मोनी से बराबर बातचीत होती रही। मोबाइल पर बातचीत का दौर तकरीबन 40 दिनों तक चलता रहा। इसके बाद उसने युवती से मिलने को कहा। तो वह अपने घर से चुप चाप निकल कर ट्रेन से फर्रुखाबाद जा पहुंची।

आखिर मिल ही गया आशीर्वाद

जहां से दोनों बस सक नोएडा जा पहुंचे। युवक नोएडा में एक टेलीकॉम कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। जहां दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिनों तक वहां रहने के बाद दोनों जसराना अपने गांव आ गए। जहां से पुलिस ने उन्हें चार जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रेमिका के साथ देने से युवक खुश दिख रहा था। कोतवाली में दोनों को पुलिस कर्मियों ने आशीर्वाद देकर रवाना किया। इसके बाद दोनों के प्रेम की चर्चाये इलाके में खूब हो रही हैं।

Updated on:
09 Jun 2018 02:15 pm
Published on:
09 Jun 2018 02:13 pm
Also Read
View All