कन्नौज

बारातियों से भरी बुलेरो गिरी नहर में, दूल्हे समेत दो की मौत

बारातियों से भरी बुलेरो गिरी गंग नहर में, दूल्हे समेत दो की मौत

2 min read
Apr 21, 2018

कन्नौज. इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बरातियों से भरी उमर्दा नहर पुल से बोलेरो नीचे गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार दूल्हा व उसके बाबा डूब गए। तेज बहाव के कारण गाड़ी काफी दूर निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम रात में ही सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। जिसके बाद घंटों चले रेस्क्यू के बाद नहर से कार निकाली गयी जिसमें दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

न करते इन्तजार तो न जाती जाने

औरैया के अछल्दा थानांतर्गत पदमपुरा निवासी दीवान सिंह दोहरे के बेटे कमल सिंह दोहरे की बरात कन्नौज के ठठिया के मुचुआपुर निवासी लालाराम के यहां आ रही थी। देर रात करीब दस बजे दूल्हे व उसके बाबा लखन लाल के साथ रिश्तेदारों को लेकर उमर्दा नहर पुल पर बोलेरो पहुंची।

बताया जा रहा है के रास्ते में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा पुल के करीब उसने अपनी कार रुकवा दी और पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ियों का इंतज़ार करने लगा। कार में उसके बाबा श्रवण सिंह सहित कुल छह लोग थे। ड्राइवर और तीन बाराती कार से नीचे उतर अाए। इसी बीच कार ढलान पर होने के कारण लुढ़ककर नहर में चली गई।

दुल्हन के घर पसरा सन्नाटा

यह देख वहां खड़े चारों लोग चीखने लगे। देखते ही देखते कार गहरी नहर में समा गई। पानी ज़्यादा होने से कोई कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच बारात की दूसरी गाड़ियां भी आ गईं। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया । घंटो चले रेस्क्यू के बाद नहर से कार निकाली गयी जिसमे दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गयी। उधर, हादसे की खबर ठठिया के मुचुआपुर में दुल्हन के घर पहुंची तो वहां चीख-पुकार मच गई।

घंटो चला रेस्क्यू आपरेशन

बारात की दूसरी गाड़ियों का इंतज़ार करने लगा। कार में उसके बाबा श्रवण सिंह सहित कुल छह लोग थे। ड्राइवर और तीन बाराती कार से नीचे उतर अाए। इसी बीच कार ढलान पर होने के कारण लुढ़ककर नहर में चली गई। यह देख वहां खड़े चारों लोग चीखने लगे। देखते ही देखते कार गहरी नहर में समा गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पुलिस क्रेन व रस्सा लेकर पहुंची। क्रेन से गाड़ी निकलने की कोशिश की गई पर रात करीब 11.15 बजे तक कामयाबी नहीं मिली। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। गोताखोर भी कन्नौज से बुलाए गए। जिसके बाद गाडी बाहर निकलने का रेस्क्यू शुरू हुआ, जिसमे बोलेरो निकालने में तेज बहाव के कारण दिक्कत की बजह से घंटों बाद बुलेरों बहार निकली जा सकी ।

photo- demo

Published on:
21 Apr 2018 10:39 am
Also Read
View All