15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला: मां का आरोप- बेटी ने पति का साथ मिलकर की हत्या

Kannauj News: कन्नौज में 21 साल के युवक का शव पिलर से लटका मिला। मां ने भतीजी और उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
हत्या या आत्महत्या, फोटो सोर्स- एआई

हत्या या आत्महत्या, फोटो सोर्स- एआई

Kannauj Crime:कन्नौज में छत के ऊपर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी घर वालों को उस समय हुई जब काफी देर तक युवक नीचे नहीं आया। तब मां ऊपर देखने पहुंच गई, जहां 21 वर्षीय पुत्र का शव पिलर से लटका मिला। बेटे के शव को देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चीखने चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। मां ने अपनी भतीजी और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पिलर के सहारे लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद निवासी शिवा पुत्र वीरपाल का शव घर के छत पर निकले पिलर के सहारे लटका मिला। घटना के समय मां मौके पर पहुंची तो शिव को फंदे से लटका देखा। यह देख मां रोने चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी बिशुनगढ़ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की।

चाचा चाची ने लिया था गोद

मृतक शिवा की मां कुसमा देवी निवासी गोपाल नगर छिबरामऊ ने बताया कि उनके देवर वीरपाल और देवरानी के एक बेटी थी, कोई बेटा ना होने के कारण उन्होंने उनके तीसरे नंबर के बेटे शिवा को गोद ले लिया था। 2021 में उनके देवर वीरपाल की मौत हो गई। इधर देवरानी की बेटी की शादी बिशुनगढ़ में हो गई। उनकी भतीजी ने अपने पति के साथ मिलकर असालताबाद में आटा चक्की का कारखाना लगाने के लिए जमीन खरीदी।

कारखाना के लिए हो रहा था विवाद

जिसमें कारखाना के साथ रहने के लिए मकान भी बनवाया। इसी मकान और कारखाना का विवाद शिवा के साथ चल रहा था। शिवा और भतीजी-दामाद के बीच जमीन में हिस्सेदारी को लेकर तनाव था। बीते सोमवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मां कुसुम देवी ने भतीजी और उसके पति पर आरोप लगाया कि दोनों में हत्या कर शिवा को फांसी के फंदे पर लटका दिया, जिससे कि जमीन में हिस्सा ना देना पड़े। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।