कानपुर

शहर के 2 लाख परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, कुछ ऐसे

आयुष्मान भारत योजना के तहत कानपुर के 2 लाख परिवारों यानी 10 लाख लोगों को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिलेगा. पिछले दिनों कानपुर में भी कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने इस योजना को लांच किया.
2 min read
Sep 24, 2018
modi
शहर के 2 लाख परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, कुछ ऐसे

कानपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत कानपुर के 2 लाख परिवारों यानी 10 लाख लोगों को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिलेगा. पिछले दिनों कानपुर में भी कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने इस योजना को लांच किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के अलावा भाजपा विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे. कानपुर में सरकारी अस्पतालों के अलावा कई बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल्स में इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. इस योजना के लाभार्थी कौन है इसका पता लगाने के लिए टोल फ्री नंबर 14555 या फिर इसकी वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.

ऐसे मिलेगी मदद
आयुष्मान भारत योजना के तहत इंपैन्ल्ड हॉस्पिटलों में आयुष्मान मित्र रखे जाएंगे. जो इस योजना के तहत इलाज कराने पहुंचे लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे. सीएमओ डॉ. एके शुक्ला ने बताया की लाभार्थी को भर्ती होते वक्त अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशनकार्ड लाना होगा या फिर उनकी पहचान अंगूठे के निशान या आंख की पुतली से भी की जा सकेगी. अभी कुछ लाभार्थियों को योजना के गोल्डन कार्ड दिए गए हैं. आगे चल कर इसमें और सुधार किए जाएंगे व कई प्राइवेट अस्पतालों को भी जोड़ा जाएगा.

यहां हुई लॉन्‍चिंग
केडीए सभागार में आयोजित हुए आयुष्मान भारत योजना के लॉचिंग कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पाण्डेय, एमएलसी अरूण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत, सीडीओ, एडी हेल्थ डॉ. आरपी यादव, जेके कैंसर हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ.एमपी मिश्रा, एलएलआर हॉस्पिटल के एसआईसी डॉ. आरके मौर्या, कार्डियोलॉजी के सीएमएस डॉ. जोगेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण अध्यक्ष अनीता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

यहां मिलेगा योजना का लाभ
उर्सला, डफरिन, कांशीराम हॉस्पिटल,एलएलआर हॉस्पिटल, जेके कैंसर, एलपीएस इंस्टीटयूट ऑफ कार्डियोलॉजी, मुरारी लाल चेस्ट हॉस्प्टिल, अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज हॉस्पिटल, बालरोग अस्पताल, मधुराज हॉस्पिटल, फार्चून हॉस्पिटल, चांदनी हॉस्पिटल समेत 16 प्राइवेट हॉस्पिटल और 6 सीएचसी भी.

Updated on:
24 Sept 2018 01:12 pm
Published on:
24 Sept 2018 01:12 pm
Also Read
View All
Inside Story: ‘6 लाख दूंगी’, ससुर के कत्ल की सुपारी नौकर को दी! कानपुर के कारोबारी की हत्या केस में खुलासा

Kanpur Case: 330 कॉल में क्या बात हुई? बहू-नौकर के फोन कनेक्शन ने खोली नई परत, 21 दिन पहले शुरू हो गई थी ससुर के कत्ल की तैयारी?

करोड़पति ससुर की मौत पर रोती रही बहू, जांच में वही निकली हत्या की मास्टरमाइंड; जानिए ‘विनीत मिनोचा हत्याकांड’ की पूरी कहानी

Chandan Gupta Russia News: पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास

मॉस्को में आधी रात पति को ले गई पुलिस, 10 साल के बेटे संग अकेली स्नेहा ने रोते हुए यूपी सीएम से मांगी मदद, वीडियो वायरल