वो प्यार के नाम पर उसका करता रहा दो साल तक शोषण

अनामिका ने उससे शादी की जिद करनी शुरू की तो लड़के ने रोज कोई बहाना बनाकर उसको बहला दिया

2 min read
Sep 11, 2016
girl coplain of molestation
girl coplain of molestation

कानपुर
पहले शादी का झांसा देकर एक लड़का रोज उसकी अस्मत के साथ खेलता रहा और जब उसने
जिद्द की तो लड़का उसको किसी न किसी बहाने से फुसलाकर लगातार दो साल तक शोषण करता
रहा। हलांकि जब लड़की को उसकी हकीकत के विषय में पता चला और उसने शादी की जिद्द
पकड़ ली तो लड़के ने शादी से मना कर दिया। दो साल से झेल रही शोषण की अपनी सारी आप
बीती उसने कानपुर के बर्रा थाने की पुलिस को बताया।

कानपुर
के बर्रा थाने के योगेन्द्र विहार में रहने वाली अनामिका शहर के ही नवीन मार्केट
के एक शो रूम में बतौर सेल्स गर्ल काम करती है। इसी शो रूम में काम करने के दौरान
उसकी मुलाकात फजलगंज क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के से हो गयी और धीरे धीरे युवक
ने लड़की को अपने झांसे में ले लिया।

अनामिका
के मुताबिक उस युवक ने दो साल पहले शादी का वायदा करके उससे शारीरिक सम्बन्ध बना
लिये। इन दो सालो में उसने कई बार अनामिका से शादी की बात कह कर शारीरिक शोषण करना
शुरू कर दिया। हलांकि करीब एक साल पहले अनामिका ने उससे शादी की जिद करनी शुरू की
तो लड़के ने रोज कोई बहाना बनाकर उसको बहला दिया और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण
करता रहा।

अनामिका
के अनुसार उसने जब लड़के के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की तो लड़के ने
उसको मारने की धमकी दी और शांत करा दिया लेकिन अनामिका ने उसको जब खुद के शोषण का
वासता दिया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। हलांकि थाने में दी गयी तहरीर के
मुताबिक लड़के ने खुद को फसता देख उसको जान से मारने का प्रयास भी किया। लड़की ने
बताया कि वो उसके साथ काफी मार पीट करता है और किसी को बताने पर अब जान से मारने
की धमकी दे रहा है।

बर्रा
थाने की पुलिस के मुताबिक लड़की काफी डरी और सहमी है और उसको इस घटना के बाद लड़के
के साथ अपने समाज से भी खतरा महशूस हो रहा है। बर्रा थानाध्यक्ष तुलसी राम पाण्डेय
के मुताबिक लड़की से प्राथर्ना पत्र लेकर मामले की जांच की जा रही है और साथ ही
दोषी लड़के को थाने बुलाकर पूरा मामला समझ कर रिपोर्ट दर्ज की जाएंगी।

Published on:
11 Sept 2016 11:16 am