केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि INDI गठबंधन के एक महत्वपूर्ण नेता ने कहा है कि वे राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। गिरिराज सिंह के अनुसार, उस नेता ने राहुल गांधी पर देश में तनाव पैदा करने और अपने नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और उनकी बहन के बीच भी एक-दूसरे से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा रही है। हालांकि, गिरिराज सिंह ने उस विपक्षी नेता का नाम उजागर नहीं किया, जिसका हवाला देकर उन्होंने यह दावा किया।