कानपुर

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इस बीजेपी मंत्री का बड़ा बयान, बोले योगी सरकार में गुंडे न जेल में सुरक्षित हैं, न बाहर

राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे, क्योंकि गुंडे न जेल में सुरक्षित हैं और न बाहर सुरक्षित हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 4:50 PM IST
swatantradev singh
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इस बीजेपी मंत्री का बड़ा बयान, बोले योगी सरकार में गुंडे न जेल में सुरक्षित हैं, न बाहर

कानपुर देहात-एक तरफ बीजेपी सरकार आगामी 2019 के लोजसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जनपद के झींझक नगर में व्यापारी संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार के परिवहन, ऊर्जा एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया। उन्होंने पहले तो योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जमकर बखान किया। इस दौरान बड़बोलेपन में राज्यमंत्री का एक वक्तव्य सुनकर कार्यक्रम में सभी चौंक गए। वहां मौजूद सभी लोग एक दूसरे की तरफ देखने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे, क्योंकि गुंडे न जेल में सुरक्षित हैं और न बाहर सुरक्षित हैं। अभी हाल में ही बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की सिसकियां शांत नहीं हुई थी कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के इस बयान ने सबको हैरत में डाल दिया है।

बीजेपी सरकार का किया बखान, सपा पर तंज कसे

उन्होंने मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा कि प्रदेश से लेकर देश की सत्ता तक बीजेपी राज कायम है गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है। उन्होंने सपा बसपा पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार की तरह अब प्रदेश में गुंडे व्यापारियों से रंगदारी नहीं वसूल सकते हैं। सभी गुंडे जेल में हैं या प्रदेश के बाहर। उन्होंने कहा जब से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं तब से प्रदेश में महिलाएँ सुरक्षित है, रात हो या दिन आराम से महिलाये खुलेआम घूम सकती हैं।

अपने बयान पर पल्ला झाड़ते नजर आए

हालांकि कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष प्रस्तुत की, जिसके लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया। जब राज्य मंत्री से इस संबंध में पूंछा गया कि आपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडे न जेल में सुरक्षित हैं और न बाहर सुरक्षित है। क्या मुन्ना बजरंगी की हत्या बीजेपी की सरकार में एक उदाहरण माना जाए जो आपके बयान को चरितार्थ करती है। इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली और अपने बयान पर पल्ला झाड़ते हुये कहा कि एक मुन्ना बजरंगी क्या, जाने कितने मुन्ना बजरंगी। जब से हमारी सरकार आई। हमारे प्रशासन ने जाने कितने गुंडों के इनकाउंटर किये। गुंडा या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ रहे है।

Updated on:
18 Jul 2018, 4:50 PM IST
Published on: