कानपुर

अखिलेश को कानपुर से चुनाव लड़ने का दिया न्योता, बीजेपी के बजाए सपा को जिताने का संकल्प लिया

अखिलेश यादव के बुलावे पर पहुंचे लखनऊ, चुनाव से लेकर कई मुद्दों पर की बातचीत, शहर का लिया फीडबैंक
2 min read
Sep 26, 2018
Akhilesh Yadav invites Kanpur seat to contest Lok Sabha elections 2019
अखिलेश को कानपुर से चुनाव लड़ने का दिया न्योता, बीजेपी के बजाए सपा को जिताने का संकल्प लिया

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलावे पर कानपुर के व्यापारी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यहां वो पूर्व सीएम से मुलाकात की और बीजेपी सरकार द्धारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत कर उन्हें कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया। इस मौके पर अखिलेश ने व्यापारियों से कहा कि समाजवादियों की सरकार बनने के बाद आपकी सारी समस्याओं के निस्तारण के अलावा आश्वासन दिया कि सारे मुद्दों को ले जाकर मोदी और योगी सरकार के समक्ष उठाएंगे। व्यापारी नेता अभिमन्यू गुप्ता ने बताया कि सपा प्रमुख ने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास कई विकल्प है और उनमें से कानपुर सीट भी हो सकती है। उन्होंने व्यापारियों से कहा है कि दुकानों में आने वाले ग्राहकों को सपा व योगी सरकार के कार्यो की तुलनात्मक जानकारी दें। साथ 2019 में मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट के आसपास की सभी सीटों पर साइकिल दौड़ाएं और मुलायम सिंह के हाथों को मजबूत करें।

अखिलेश के बुलावे पर गए थे लखनऊ
लोकसभा चुनाव का शंखदान हो चुका है और सभी राजनीतिक दल 2019 फतह करने के लिए जुटे हैं। इसी के तहत समाजवादी पार्टी भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए है। चाचा शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के लिए उनके द्धारा किए जा रहे नुकसान की भरपाई के लिए अखिलेश यादव नई रणनीति बनाकर व्यापारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवी वर्ग के अलावा अन्य संगठनों के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर बुला रहे हैं और उनके साथ चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। मंगलवार को सपा प्रमुख ने कानपुर के व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। उनकी सारी समस्याओं को सुना और सरकार बनने के बाद निराकरण का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पूर्व सीएम अखिलेश को कानपुर लोकसभा सीट से चुनाव में उतरने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकारते कहा कि हमारे पास कई विकल्प है और जहां की जनता हमें बुलाएगी, वहीं से हम चुनाव लड़ सकते हैं।

हम विकास के पथ पर लेकर गए
अखिलेश यादव ने व्यापारियों को बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मालरोड, नवीन मार्केट की पार्किंग कई कार्य किए गए। अखिलेश ने व्यापारियों से कहा कि हमने मेट्रो की नींव कानपुर में रखी, लेकिन दो साल बीत गए पर योगी सरकार ने अभी तक एक ईंट तक नहीं बिछाई। अखिलेश यादव ने व्यापारियों से कहा कि 2002 में सपा की सरकार बनने के बाद टेनरियों के लिए फंड दिया जाएगा और उन्हें जाजमऊ में ही रखा जाएगा। व्यापारी नेता अभिमन्यू गुप्ता बताते हैं कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हमलोगों से कहा है कि अगर दिल्ली में समाजवादियों की सरकार आती है तो जीएसटी सहित कई तरह के बोझ से कारोबारियों को मुक्ति मिल जाएगी।

अपराध पर जताई चिंता
व्यापारी नेता ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार चलाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। उन्होंने जितने वादे किए, उनमें से एक भी अभी तक पूरे नहीं हुए। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पूर्व सीएम ने हमें आश्वासन दिया है कि दिल्ली की सत्ता मिलने के बाद कानपुर को फिर से खड़ा किया जाएगा। यहां पर उद्योमियों को बुला कर इंड्रस्ट्री लगवाई जाएंगे। बंद मिलों को फिर से शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि अखिलेश यादव युवा नेता हैं और व्यापारी वर्ग लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का समर्थन करेगा और कानपुर से अखिलेश यादव को जिता कर संसद में भेजेगा।

Updated on:
26 Sept 2018 11:44 am
Published on:
26 Sept 2018 11:44 am