कानपुर

अंकित ठाकुर निकला फैज मलिक, नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत

कानपुर में हिंदू युवती का दोस्त अंकित ठाकुर, फैज मलिक निकला। जिसने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और ब्लैड मारकर घायल कर दिया। बजरंग दल ने कानपुर को मिनी पाकिस्तान बताया। डीसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

less than 1 minute read
May 17, 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने इंस्टाग्राम में अंकित ठाकुर के नाम से अकाउंट बनाकर हिंदू लड़की से दोस्ती की। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की असली पहचान सामने आने के बाद युवती ने दूरी बनाने की कोशिश की। इसके बाद उसे धमकी मिली और कहा धर्म परिवर्तन कर शादी कर लो, नहीं तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। बजरंग दल के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आप बीती सुनाई। बजरंग दल के संयोजक ने कानपुर को मिनी पाकिस्तान बताया। डीसीपी सेंट्रल ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की जानकारी दी है।‌

बजरंग दल की टीम के साथ पीड़िता पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि अंकित ठाकुर बनकर फैज मलिक ने उससे दोस्ती की और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। उसके मां-बाप नहीं है। फैज मलिक नौकरी का भी लालच देता रहा। मुस्लिम होने की जानकारी मिली तो उसने दूरी बनाने का प्रयास किया। इस पर उसे धमकी मिली कि शादी कर लो नहीं तो तुम्हारे वीडियो वायरल कर देंगे।

अन्य लड़कियों को भी फंसाया चंगुल में

फैज मलिक दो अन्य लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा चुका है। जिसमें एक ने धर्मांतरण करा लिया है। बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी ने कहा कि कुछ खास मोहल्ले कानपुर में मिनी पाकिस्तान और जिहादियों का गढ़ बन चुका है। पहले हिंदू नाम रखकर दोस्ती की उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। चमनगंज, बेगमगंज, मकबरा, जाजमऊ जैसे मोहल्ले काफी खतरनाक है । पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Published on:
17 May 2024 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर