6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में पिता ने एक साल की बेटी को टब में डुबोया, मौत, मचा कोहराम

Father killed one year daughter: कानपुर में पिता ने अपनी एक साल की बेटी को टब में डुबो दिया, जिसकी मौत हो गई। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर पति पर आरोप लगाया है।‌

2 min read
Google source verification
पिता पर लगा बेटी की हत्या का आरोप, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Father killed daughter: कानपुर में पिता ने एक साल की बेटी को टब में डुबोकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मासूम की मां ने बताया कि बेटी के पैदा होने के बाद से ही वह उसे मारता-पीटता था और कहता था कि यह हमारी बेटी नहीं है, पुलिस में इसका डीएनए टेस्ट करवाऊंगा। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। शादी के 6 महीने बाद ही बेटी ने जन्म लिया था। ‌थाने में शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है।

रिक्शा पर छोड़ने जाता था युवती को

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य विहार निवासी रुचि ने रावतपुर निवासी रिक्शा चालक गोपाल से कोर्ट मैरिज किया था, जो रोज रुचि को रिक्शा से छोड़ने के लिए गुरुदेव पैलेस जाता था। रुचि के पिता राम सिंह ने बताया कि गोपाल ने 16 सितंबर 2024 को उनकी बेटी से कोर्ट मैरिज किया था।

शादी के 6 महीने बाद की थी बेटी

शादी के 6 महीने बाद ही रुचि को एक बेटी हुई। इसके बाद गोपाल रुचि के साथ मारपीट करने लगा और कहता था, "यह मेरी बेटी नहीं है।" अवैध संबंधों का आरोप लगाकर रुचि को मारता-पीटता था। इस संबंध में रुचि ने बताया कि रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर वह अलग किराए के कमरे में रहने लगी। एक महीने पहले भी उसके साथ मारपीट की। बोला, "तुम बदचलन हो, बेटी का डीएनए टेस्ट करवाएंगे।"

एक महीने से अस्पताल में चल रहा था इलाज

रुचि ने बताया कि उसने बेटी को टब में डुबो दिया, जिसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया‌। जहां 1 महीने से इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद रुचि का बुरा हाल है। उसने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने पूछताछ की और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रावतपुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।