कानपुर

Video: आरिफ के दोस्त सारस को मिला नया ठिकाना, अब इस चिड़िया घर में किया गया शिफ्ट

Arif and Saras Friendship: पिछले कुछ दिनों से आरिफ और सारस की दोस्ती की ही चर्चा हो रही है। आरिफ सारस को अपने साथ रखता था। आरिफ जहां जाते थे, सारस भी वहीं जाता था।

less than 1 minute read
Mar 25, 2023

सारस पक्षी और आरिफ गुर्जर की दोस्ती सोशल मीडिया पर इस समय छाई हुई हैं। आरिफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला है। जिसमें लिखा है कि हमारा सारस यहां से लखनऊ गया, बेचारा तड़प रहा है मेरे लिए।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शनिवार, 25 मार्च को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आज़ादी है?"

दावा है कि कानपुर के चिड़िया घर में किया गया शिफ्ट

वीडियो में एक नीले रंग की गाड़ी किसी रास्ते से गुजरती नजर आ रही है। वैसी ही नीली गाड़ी जैसी आरिफ के वीडियो में दिखी है। इस गाड़ी पर 'नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ' लिखा है। इससे पता चलता है कि वो गाड़ी लखनऊ चिड़ियाघर की है। हालांकि, गाड़ी के अंदर कौन सा पक्षी या पशु है। ये वीडियो में नहीं दिखा है। बताया जा रहा है कि कि अब उसे कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है।

समसपुर पक्षी विहार से गायब हो गया था सारस

21 मार्च को वन विभाग के अधिकारियों ने आरिफ से सारस को समसपुर पक्षी विहार ले गए थे। इसके बाद खबर आई कि सारस गायब हो गया है। सारस समसपुर पक्षी विहार से कुछ दूर बिसईया गांव में मिला और उसे वापस पक्षी विहार लाया गया।

Published on:
25 Mar 2023 07:12 pm
Also Read
View All