कानपुर

Good News: बायोकेमेस्ट्री करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, अब टीजीटी और पीजीटी में मिलेगा अवसर

अभी तक बायोकेमेस्ट्री को शामिल नहीं किया गया था, इसकी वजह से बायोकेमेस्ट्री के छात्र आवेदन करने से वंचित थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2021, 7:59 PM IST
Good News: बायोकेमेस्ट्री करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, अब टीजीटी और पीजीटी में मिलेगा अवसर
Good News: बायोकेमेस्ट्री करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, अब टीजीटी और पीजीटी में मिलेगा अवसर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बॉयोकेमिस्ट्री (Biochemistry) से परास्नातक (Biochemistry Post Graduation) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्र अब पीजीटी (PGT) व टीजीटी (TGT) के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। दरअसल अभी तक बायोकेमेस्ट्री विषय (Biochemistry Subject) को इसमें शामिल नहीं किया गया था, इसकी वजह से बायोकेमेस्ट्री के छात्र आवेदन करने से वंचित थे। मगर अब यूपी सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने इस विषय को भी शामिल कर लिया है। बायोकेमेस्ट्री को सम्मिलित करने के बाद अब ऐसे छात्र आवेदन कर सकेंगे।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री के कोआर्डिनेटर डॉ. शाश्वत कटियार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को इसके अतिरिक्त कई और नई जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डॉ. कटियार ने बताया कि अभी तक यह विषय पीजीटी व टीजीटी में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला के बारे में भी कई जानकारी दी।

Published on: