कानपुर

कानपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, भाजपा पार्षद ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

नशे में धुत बाइक सवारों ने होलियारों को मारी टक्कर, सूचना पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद

2 min read
Mar 04, 2018

कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र अतंर्गत देरशाम कुछ लोग होली खेल रहे थे, तभी ने बाइक सवार एक युवक उनसे टकरा गया। जिससे रंगबाजों ने उसे पीट दिया। युवक ने स्थानीय भाजपा पार्षद को फोनकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा पार्षद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और होलियरों पर टूट पड़े। आरोप है कि भाजपा पार्षद व उनके समर्थकों ने घर में घुस-घुस कर महिला, बच्चे व बुजुर्गो को पीटने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग बचने के लिए पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक पथराव हुआ। जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ते हुए भाजपा पार्षद सहित एक दर्जन बवालियों को अरेस्ट कर लिया। वही ंघटना में 5 लोग घायल भी हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया।
बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर
कल्याणपुर क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा इलाके के सीएनजी प्रेट्रोल पंप के पास अरूण हुकुम सिंह, राकेश समेत दर्जनों युवक होली खेल रहे थे, तभी नशे में धूत दो बाइकों में सवार चार युवक निकले। एक बाइक डांस कर रहे राकेश से टकरा गई। इसी बीच राकेश और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ते देख बाइक सवार युवकों ने फोन कर स्थानीय भाजपा पार्ष विजय कुमार निषाद को बुला लिया। वह अपने समर्थकों के साथ आ धमके और होली खेल रहे युवकों पर टूट पड़े भाजपा पार्षद और उनके गुर्गों ने लोगों के घर में घुसकर महिलाओं को पीटा उनके साथ अभद्रता की। भजपा पार्षद की दबंगई देख मोहल्लेवाले एकत्र हुए और बचने के लिए पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बवालियों को डंडा पटक कर खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने भाजपा पार्षद व एक दर्जन बवालियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पार्षद को छुड़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता डटे
देररात जैसे ही भाजपा नेताओं को पार्षद की गिरफ्तारी की बात पता चली तो कल्याणपुर थाने पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव मनाना शुरू किया और पार्षद को छोड़े जाने का कहा, पर सीओ ने उनकी बात नहीं मानी। जिससे भाजपाई उग्र हो गए और थाने के बाहर हंगामा करने लगे। पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर टकरार हुई। बात बिगडता देख पुलिस एक्शन में आई और भाजपा नेताओं को थाने से खदेड़ दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने पहले समझौता कराने पहुंचे पार्षद को अरेस्ट किया, फिर हमसब के साथ अभद्रता की।
भाजपा पार्षद ने महिलाओं तक को पीटा
भाजपा पार्षद व उनके गुर्गें हथियारों से लैसे थे और इस दौरान उन्होंने लोगों के घरों पर घुसकर उत्पात मचाया। पीड़ित राकेश ने बताया कि भाजपा पार्षद सत्ता के नशे में चूर था और उसने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। वहीं मामले पर डिप्टी एसपी राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से महौल खराब करने की कोशिश की गई। मौके से भाजपा पार्षद सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर मिलते ही उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। डिप्टी एसपी ने बताया कि बवालियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

ये भी पढ़ें

IIT Kanpur में नौकरियों की बहार, मुंबई-मद्रास पिछड़ गए
Published on:
04 Mar 2018 10:36 am
Also Read
View All