कानपुर

इस होटल में जो भी आता है कर लेता है सुसाइड, कमरे का दरवाजा खोलते ही सामने आई हकीकत

इस होटल में जो भी आता है कर लेता है सुसाइड, कमरे का दरवाजा खोलते ही सामने आई हकीकत  
3 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 3:31 PM IST
hotel

कानपुर. बड़ा लेआउट अपार्टमेंट 28 बसवेशवारा नगर बेंगलूरु निवासी कारोबारी योगेन्द्र कुमार भगत कारोबार के सिलसिले के चलते कानपुर अए हुए थे। वह कलेक्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित राजा होटल में ठहरे हुए थे। देरशाम होटल के कर्मचारी रूम की सफाई करने के लिए पहुंचा और उन्हें अवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने रूम का दरवाजा खोलकर अंदर जैसे ही प्रवेश किया तो बेड में कारोबारी का शव पड़ा मिला। यह देख होटल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी। परिजन कानपुर आ गए हैं और शुक्रवार की सुबह कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम हो गया। रिपोर्ट शाम तक मिलने की उम्मीद है।

सफाईकर्मी पहुंचा तो खुला राज

बड़ा लेआउट अपार्टमेंट 28 बसवेशवारा नगर बेंगलूरु निवासी योगेन्द्र कुमार भगत (55) कारोबारी हैं। योगेन्द्र कुमार 19 मार्च की शाम 5ः30 बजे घंटाघर स्थित होटल राजा सेठ पहुंचे। वहां चेकइन करने के बाद उन्हें कमरा नम्बर 310 दिया गया। 19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक योगेन्द्र कुमार भगत के रूटीन में कोई तब्दीली नहीं थी। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक उन्होंने सबकुछ होटल में ही किया। बुधवार की रात 11ः20 बजे उन्होंने आखिरी बार रात के खाने का आर्डर दिया था। होटल प्रबंधन के मुताबिक खाना देने के बाद से किसी ने उन्हें नहीं देखा। गुरुवार करे उन्होंने चाय, नाश्ते के अलावा दोपहर के भोजन का आर्डर नहीं दिया। इस बीच सफाई कर्मी ने दरवाजा भी खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला।

होटल प्रबंधन को शक होने पर उन्होंने रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। कलक्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे में बिस्तर पर योगेन्द्र कुमार का शव पड़ा हुआ था। कमरे का टीवी चल रहा था और बत्तियां खुली थी। खाने की थाली के अलावा बीयर की बोतले भी रखी हुई थी।

चुहा मार दवा पुलिस ने की बरामद

सूचना मिलने पर एएसपी गौरव बंसवाल भी मौके पर पहुंचे। योगेन्द्र कुमार भगत के कमरे की तलाशी ली गई। एएसपी ने बताया कि उनके बैग में चूहा मार दवा की तीन-चार पुड़िया बरामद हुई है। वहीं एक पुड़िया खाने के पास रखी थी। बंगलुरू पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। एएसपी ने कहा कि अब तक की जांच में कारोबारी के जहर खाकर जान देने की पुष्टि हो रही है। जिस तरह से पुड़ियां बरामद हुई है। उससे लगता है कि कारोबारी आत्महत्या करना चाहता था। एएसपी के मुताबिक कारोबारी यहां क्यों आया। वह बंगलुरू में क्या करता है। वहां उसे ऐसी क्या दिक्कत थी। इन सब सवालों के जवाब योगेन्द्र का परिवार ही दे पाएगा। आज पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ करेगी। साथ ही होटल के जीएम व अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

12 वें कारोबारी ने किया सुसाइड

घंटाघर के होटल सुसाइट का अड्डा बनता जा रहा है। एक साल के अंदर एक दर्जन लोगों ने होटल के रूम के अंदर सुसाइड की है। तीन माह पहले भी एक कारोबारी ने होटल के अंदर सुसाइड किया था। लोगों की मानें तो घंटाघर के होटल सुसाइड के अड्डे बन गए हैं और यहां पर गैर कानूनी कार्य भी संचालित है। कुछ माह पूर्व फर्रुखाबाद से एक युवक शादी का झांसा देकर घंटाघर लेकर आया था। दोनों होटल के अंदर रूके थे। जहां युवक ने युवती के साथ जबरन रेप किया। सुबह युवती होटल से भागने में कामयाब रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और मामला रफा-दफा कर दिया। लोगों का कहना है कि होटल संचालक बिना एडेंटी के लोगों को आराम से रूम दे देते हैं।

Published on: