कानपुर

77 दिन के बाद खाली हुआ मोहम्मद अली पार्क, धरने पर बैठी महिलाओं को भेजा गया घर

  डीएम की पहल लाई रंग, प्रदर्शनकारी पार्क से हटे, भारत माता के जायकारे के साथ कोरोना पर जीत की मांगी दुआ।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 6:04 PM IST
77  दिन के बाद खाली हुआ मोहम्मद अली पार्क, धरने पर बैठी महिलाओं को भेजा गया घर
77 दिन के बाद खाली हुआ मोहम्मद अली पार्क, धरने पर बैठी महिलाओं को भेजा गया घर

कानपुर। चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के विरोध में पिछले 77 दिनों से महिलाएं धरने पर बैठी थीं। कोरोना वायरस के चलते कानपुर में लाॅकडाउन लगाना पड़ा और मंगलवार की सुबह डीएम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर पार्क को खाली करने का आदेश दिया। एक-एक कर महिलाएं पार्क से बाहर आने लगी तो वहीं कुछ युवकों ने विरोध किया। पुलिस की सख्ती देख वह भी अपने-अपने घरों में चले गए।

मान ली बात
डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण कई शहर लॉकडाउन में है। कानपुर भी लॉकडाउन किया गया है। हमने मोहम्मद अली पार्क में बैठी महिलाओं से अपील की पह वह प्रदर्शन से हट जाएं। कोरोना वायरस का खतरा यहां पर है। महिलाओं से कहा गया कि आपकी जान की हिफाजत की जिम्मेदारी हमारी है। महिलाओं ने हमारी बात मान ली और खुद धरना स्थल से बाहर आ गई। पुलिस के जरिए सभी को उनके घरों में भिजवा दिया गया है।

4 घंटे चलता था धरना
मोहम्मद अली पार्क में शाम को 4 से लेकर रात 8 बजे तक महिलाएं धरने पर बैठती थीं। पिछले माह डीएम-एसएसपी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत की धरने को समाप्त करवा दिया था। लेकिन कुछ अराजकतत्वों ने दोबारा महिलाओं को उकसा दिया। महिलाएं मोहम्मद अली पार्क पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिससे कुछ लोग गलियों से पथराव कर दिया। बवाल बड़ता देख पुलिस ने धरने की इजाजत दे दी थी।

देश के साथ
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सीएए का विरोध हम संविधान बचाने के लिए कर रहे थे। ये कानून देश के खिलाफ है पर इस वक्त हमारे मुल्क में कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है। अपने मुल्क के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस जानलेवा संक्रमण पर हमज जीत हासिल करेंगे। महिलाओं ने कहा कि 77 दिन तक हमलोगों ने अहिंसा पूर्वक धरना किया। हम चाहते हैं कि मोदी सरकार सीएए कानून को वापस ले।

डीएम ने जताई खुशी
डीएम ने धरना समाप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हमारी बात को सुना और कोरोना वायरस के खतरे को जाना। महिलाएं शांमिपूर्ण तरीके से धरने को समाप्त कर अपने घर लौट गई हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि लाॅकडाउन का पालन करें। घर से बाहर नहीं निकलें। दुकान, बाजार और बैंक सुबह 6 से लेकर दोपहर 11 बजे तक ख्ुाले रहेंगे।

Published on: