Car driver hit woman, double star police uniform found in car कानपुर में गलत साइड से आए कार चालक ने तेज रफ्तार में महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने देखा कि कार के अंदर पुलिस की डबल स्टार की वर्दी टंगी है।
Car driver hit woman, double star police uniform found in car कानपुर में कर चालक ने गलत दिशा से आते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पैर की हड्डी और पसली टूट गई। आसपास खड़े लोगों ने कार को रुकवा लिया। इसी बीच तमाम लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया। सिविल ड्रेस में बैठा कार चालक के पीछे दरोगा की वर्दी टंगी थी। लोगों ने पकड़कर दरोगा को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। इधर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्स पर पुलिस ने जानकारी दी कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर में पूनम अपने पति बलराम सिंह के साथ पूजा के फूल लेने के लिए आई थी। उसी समय गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूनम के पैर की हड्डी और पसली टूट गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। जो काफी नशे की हालत में था।
लोगों ने कर चालक को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। लेकिन कार चालक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। सीट के पीछे डबल स्टार वाली वर्दी टंगी थी। जिसमें 'कमलेश कुमार' लिखा था। पूनम ने बताया कि रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मारी है। बलराम सिंह ने बताया कि कार चालक को थाना ले गए। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती। मेडिकल भी नहीं कराया। इधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी है कि तहरीर के आधार पर कल्याणपुर थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।