कानपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, लेकिन अपनी परंपरा किसी पर नहीं थोपा

Commonwealth Parliamentary Association मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक समाज के लिए क्या करते हैं? इसी से उन्हें याद रखा जाएगा। प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में अनेक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री संगठन में शामिल होने के लिए आए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश की 48 और उत्तराखंड की आठ महिला विधायकों ने भाग लिया। ‌

2 min read
Jan 08, 2025

Commonwealth Parliamentary Association मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में 1952 में पहली बार चुनाव हुआ तो महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार दिया गया। जबकि इंग्लैंड की महिलाओं को इसका अधिकार बाद में मिला है। लोकतंत्र हमारे रग रग में बसा हुआ है। भारत ने अपनी परंपरा को किसी पर थोपा नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो देश अपने आप को प्रगतिशील कहते हैं। उन देशों में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या कम है। उत्तर प्रदेश में 15 फ़ीसदी और उत्तराखंड में 10 फ़ीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन पर पहली बार महिलाओं को अधिकार दिया गया है। घरौंनी में महिलाओं को स्थान मिल रहा है। रसोई गैस, हर घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड, नारी शक्ति अधिनियम बिल जैसे कार्य महिलाओं के हित में किए गए हैं। विधानसभा में महिलाओं का एक तिहाई नेतृत्व होने जा रहा है।

उत्तराखंड में जन्म लेकिन काम उत्तर प्रदेश के लिए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड उनकी जन्म भूमि है। लेकिन वह उत्तर प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। हम स्वावलंबी गांव की तरफ बढ़ रहे हैं। विधायक रहते हुए आप समाज के लिए क्या कर रहे हैं? इसी से आपको याद रखा जाएगा। एक विधायक करीब 5-6 लाख की आबादी का नेतृत्व करता है। यह सौभाग्य की बात है।

ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में हुआ सुधार

ऑपरेशन कायाकल्प का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्कूल जा रही एक बच्ची के पैरों में जूते नहीं थे। इस पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई।‌ आज एक करोड़ 91 लाख बच्चों को हम जूते मोजे के साथ ड्रेस दे रहे हैं।‌ ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अच्छे स्कूलों का निर्माण किया गया है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं यही कारण है कि अब विधानसभा पेपरलेस हो गई है। ई प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

क्या कहते हैं विधानसभा अध्यक्ष?

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 49 हो गई है। इस बार विधानसभा में महिला विधायकों के लिए एक अलग से सेशन रखने की योजना है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है‌। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की 48 और उत्तराखंड की आठ महिला विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उत्तराखंड की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Also Read
View All

अगली खबर