
कानपुर। लोकसभा मिशन 2019 को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज्यबब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए छह दिन पहले कानपुर पहुचे। यहां दोनों नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेय का चीरहरण हुआ। दो गुटों में बंटी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और हाथा-पाई की। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर के सामने कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों की कलई खोलकर रख दी। पार्टी को डुबोने, नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को हराने का पूरा ठीकरा नेताओं पर यूं फोड़ा कि वह बगले झांकते रहे या फिर उठकर चले गए। इसी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों गुटों के चार नेताओं को दिल्ली तलब किया है। इनमें से पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, आलोक मिश्रा और नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री शामिल हैं।
अपनों के चले कांग्रेस कर किला ढहा
कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा कानपुर अब भगवामय हो गया है। जिसके कारण अपनी खोई जमीन पाने के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज सिविल लाइन्स स्थित रागेंद्र स्वरूप सभागार में किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। एक गुट ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया तो दूसरे गुट ने इसे असफल बनाने की पूरी तैयारी पहले से कर ली। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर आए। लेकिन पूर्व मंत्री के समर्थकों ने टिकट के दावेदार आलोक मिश्रा को अरमानों पर पानी फेर दिया। जानकारों की मानें तो प्रदेश प्रभारी की तरफ से आलोक मिश्रा को लोकसभा टिकट मिलने की आश्वसन मिल चुका है। इसी के चलते पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जासयवाल भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने सम्मेलन से कुछ दिन पहले साफ शब्दों में कह दिया िा कि कानपुर की लोकसभा सीट से मैं ही चुनाव लड़ूंगा। अभी मैं 74 साल का हूं और 2024 के लिए अन्य नेता चुनाव की तैयारी करें।
इस नेता के नाम पर लगाई मुहर
निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को मेयर का चुनाव लड़वाने वाले कांग्रेस के नेता आलोक मिश्रा 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री सलामन खुर्शीद ने उन्हें टिकट दिलाए जाने का आश्वसन देकर चुनाव की तैयारी करने का आदेश सुना दिया था। इसी के बाद से दूसरे गुट के नेताओं ने बगावत पर उतर आए और राजसभा में कांग्रेस का चीरहरण किया। एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि कानपुर नगर व देहात में भाजपा से ज्यादा मजबूत संगठन कांग्रंस के पास है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के चलते पार्टी कमजोर हो रही है। कांग्रेसी नेता सौरभ श्रीवास्तव ने यहां तक कह दिया कि राष्ट्रीस अध्यक्ष राहुल गांधी को अब पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक को टिकट न देकर युवा को 2019 के चुनाव में उतारना चाहिए। इससे पार्टी की गुटबाजी अपने-आप ही खत्म हो जाएगी। सौरभ ने बताया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जुकाड़वालों को पार्षद पद का टिकट दिया, जो बुरी तरह से हार गए। अब नई सोच, युवाओं को जोड़कर पार्टी को आगे बड़ना चाहिए।
नेताओं पर कार्यकर्ताओं ने निकाली भणाष
कार्यकर्ताओं को मौका मिला तो उन्होंने बेहिचक अपने दिल का गुबार निकाला। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के सामने दो टूक लहजे में बताया कि कैसे दो दिग्गज नेताओं के गुट में पार्टी बंटकर रह गई है। जीते हुए कांग्रेस पार्षद तो अपने अनुभव किसी लिहाज से दबा-छिपा गए, लेकिन हारे हुए प्रत्याशियों ने तो जैसे बखिया ही उधेड़ दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल हों, पूर्व विधायक अजय कपूर या छावनी विधायक सोहेल अंसारी, कार्यकर्ताओं ने किसी को नहीं छोड़ा। साफ कहा कि ये बड़े नेता तो चाहते हैं कि हम इन्हें चुनाव लड़ाएं लेकिन, हमारे चुनाव में आए तक नहीं। हारे प्रत्याशियों ने आरोप लगाए कि पार्टी के बड़े नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन कर पार्टी प्रत्याशियों को ही हराया। इस माहौल में पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल आधे कार्यक्रम से तो अजय कपूर लंच टाइम के बाद वहां से चले गए।
इस पार्षद ने हाईकमान से की मांग
हरवंश मोहाल से चुनाव हारने वाले सबसे कम उम्र के पार्षद प्रत्याशी कौशिक रजत बाजपेयी ने सभी नेताओं पर चुनाव में सहयोग न करने के खुले आरोप लगाए। रजत बाजपेयी ने बताया कि दोनों नेता पार्टी को अपने-अपने तरीके से चलाना चाहते हैं। वह कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बजाए अपने करीबियों की बातों पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इन्हीं के चलते कानपुर में कांग्रेस पूरी तरह से हार रही है। समय रहते पार्टी हाईकमान ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 2019 में भी कांग्रेस कानपुर से चुनाव हार जाएगी। रजत ने कहा कि कानपुर में पार्टी का संगठन कमजोर नहीं है लेकिन, बड़े नेताओं ने इसे गुटों में बांटकर कमजोर कर दिया है। अब यदि उन गुटों में से किसी एक के हाथ टिकट थमाया गया तो तय है कि फिर कांग्रेस को नुकसान झेलना पड़ेगा।