‘मेरे पिता जबरदस्ती करते थे, इसलिए मैंने कर दी उनकी हत्या’

नौबस्ता थाना अंतर्गत राजीव विहार में एक बेटी न प्रेमी के साथ मिलकर अपने मुंहभोले पिता की सिर पर सिलबट्टे से वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी संग बेटी थाने पहुंची और खुद को पुलिस के हवाले कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2016, 8:03 PM IST
dead body kanpur
dead body kanpur
कानपुर।
नौबस्ता थाना अंतर्गत राजीव विहार में एक बेटी न प्रेमी के साथ
मिलकर अपने मुंहभोले पिता की सिर पर सिलबट्टे से वारकर मौत के घाट उतार
दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी संग बेटी थाने पहुंची और
खुद को पुलिस के हवाले कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।


मूलरुप से हमीरपुर निवासी रामदास की बीमारी के चलते दो साल पहले मौत हो गई
थी। पति की मौत के बाद पत्नी किशनियां अपने तीन बच्चे, वन्दना ( 15 ) आरती
(12), और बेटे ओमप्रकाश (8) को लेकर कानपुर के राजीव विहार आ गई और यहीं
पर रहकर मजदूरी कर पेट पाल रही थी। इसी बीच नौबस्ता राजीव बिहार में रहने
वाला जगदीश की मुलाकात किशनिया से हुई। उसकी माली हालत को देख जगदीश ने बड़ी
बेटी वंदना को अपने पास रखकर पालन-पोषण की बात कहीं। रिश्तेदारों की बाते व
अपनी मजबूरियों के आगे झुक कर मां ने बेटी को जगदीश के घर भेज दिया। वंदना
करीब एक साल से जगदीश के घर पर रह रही हैं।


इसी दौरान उसकी मुलाकात रोहित
पाल से हुई और दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इस प्रेम संबध की जानकारी पर
जगदीश को हुई तो उसने नाबालिग बेटी को डांटा और रोहित को समझाने के लिए
सोमवार को घर बुलाया। बेटी के प्रेमी को समझाने के दौरान दोनों के बीच
हाथापाई शुरु हो गई। प्रेमी पर पिता को भारी देखकर वंदना ने सिलबट्टे से
सिर दे मारा। इतने से भी जब उसका जी नहीं भरा तो चेहरे को कूच-कूचकर उसकी
निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमीजोड़े थाने पहुंच गये।


मुंह बोले पिता की निर्मम हत्या करने के बाद हत्यारिन नाबालिग बेटी अपने
प्रेमी रोहित के साथ खून से सने हाथ लेकर थाने पहुंची। प्रेमीजोड़े को देखकर
थाने में हड़कम्प मच गया तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोचने के लिए
दौड़ पड़े। इस पर नाबालिग बेटी ने पुलिस कर्मियों से कहां कि मैं भाग नहीं
रहीं हूं मैं अपने मुंह बोले पिता की हत्या कर प्रेमी के साथ थाने आई हूं।


मुंह बोले पिता की हत्या के बाद बेटी प्रेमी के साथ थाने पहुंची और अपनी
बात पुलिस को बताते हुए कहां कि पिता उसके साथ जबरदस्ती करता था, चलते उसने
उसकी हत्या कर दी हैं। हत्या का गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस ने
अभियुक्त प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया और फारेंसिक टीम को सूचना देकर
घटनास्थल पर पहुंची। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने फारेंसिक टीम के साथ
आलाकत्ल बरामद करते हुए साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
इंस्पेक्टर का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही
हैं।
Published on: