कानपुर

कानपुर में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दुष्कर्म की घटना में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया, जानें घटनाक्रम

Chargesheet filed within 72 hours कानपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर 72 घंटे के अंदर आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया। आरोपी अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण पर आया था। जहां उसने घटना को अंजाम दिया। ‌

less than 1 minute read
Dec 02, 2024
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में निमंत्रण पर आए नंदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय घर में कोई अन्य नहीं था। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी। जबकि 72 घंटे के अंदर आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया गया। घटना गुजैनी थाना क्षेत्र का है।‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीते 17 नवंबर को निमंत्रण पर उसके घर उसका नंदोई आया था। पति की गैर मौजूदगी में उसने उसके साथ जबरदस्ती किया। रात के 10 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। वीरता की तहरीर पर बीते 29 नवंबर को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

क्या कहती है कानपुर कमिश्नरेट पुलिस?

गुजैनी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 30 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ तेजी से कार्रवाई की गई। विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक सैयद जुबेर शरीफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया। इस कार्रवाई में गुजैनी थानाध्यक्ष विनय तिवारी, विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक सैयद जुबेर, उप निरीक्षक विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल शिवम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

Published on:
02 Dec 2024 09:55 pm