
Student preparing for IIT JEE, found dead in PG hostel bathroom उत्तर प्रदेश के कानपुर में आईआईटी (IIT) और 'जेईई' (JEE) की तैयारी कर रहा एक छात्र पीजी हॉस्टल के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला। घटना के समय वह बाथरुम में नहाने के लिए गया था। करीब डेढ़ घंटे बाहर नहीं निकला तो साथ रहने वालों ने मकान मालिक को सूचना दी। दरवाजा खोला गया तो अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के काका देव थाना क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में 18 वर्षीय कृष गुप्ता 'आईआईटी' और 'जेईई' की तैयारी कर रहा था। आज वह बाथरूम में नहाने के लिए गया था। फिर बाहर नहीं निकला। करीब डेढ़ घंटे बीतने के बाद पीछे हुआ बाथरुम से नहीं निकला तो साथ रहने वाले को चिंता हुई। उन्होंने मकान मालिक को यह जानकारी दी। सभी लोगों ने मिलकर दरवाजे को खोला तो कृष अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की जानकारी काकादेव थाना पुलिस को दी गई।
अपर पुलिस उपयुक्त सेंट्रल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में घर वालों को भी जानकारी दी गई। वह भी पहुंच गए हैं। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
02 Dec 2024 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
