कानपुर

Good news: यूपी के 15 शहरों में चलेगी किराये की ई-बाईक, स्मार्ट सिटी योजना का मिलेगा लाभ

Smart City Scheme e-cycle and e-bike facility in UP कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में परिवहन निदेशालय ई-बाइक और ई-साइकिल चलाने जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम से जानकारी मांगी गई है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों को यह विकल्प मिलने जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 9:10 AM IST
अब किराए पर मिलेगी ई बाइक

Smart City Scheme e-cycle and e-bike facility in UP उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में ई-बाइक और ई-साइकिल चलाने की योजना बनाई गई है। परिवहन निदेशालय ने इस संबंध में नगर निगम से जानकारी मांगी है। अपने पत्र में परिवहन निदेशालय ने नगर निगम से चार्जिंग स्टेशन की संख्या, प्रस्तावित रूट के विषय में भी जानकारी मांगी है। उबर और ओला बाइक को मिल रही सफलता के बाद परिवहन निदेशालय इस दिशा में काम कर रहा है। जिसमें प्रदेश के 15 जिलों को शामिल किया गया है। नगर निगम से जानकारी मिलने के बाद परिवहन निदेशालय रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार करेगा। ‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित 15 शहरों में जिलों में परिवहन निदेशालय की ई-साइकिल और ई-बाइक चलाने की योजना पर काम कर रहा है। ई-बस इन शहरों में पहले से ही चल रही है। वहीं उबर और ओला बाइक भी कई शहरों में संचालित है। जिसको देखते हुए अब परिवहन निदेशालय लोगों को सुविधा देने के लिए ई-बाइक और ई-साइकिल योजना पर काम कर रहा है। इस संबंध में नगर निगम से प्रस्तावित रुट, चार्जिंग स्टेशन की संख्या सहित अन्य कई जानकारियां मांगी है।

इन शहरों में चलने की योजना

परिवहन निदेशालय कानपुर सहित लखनऊ, प्रयागराज, बनारस, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा, वृंदावन, आगरा, शाहजहांपुर, झांसी, बरेली, अयोध्या, मुरादाबाद, में ई-बसों का संचालन कर रहा है। अब लोकल चलने वालों के लिए टू व्हीलर की सुविधा देने जा रही है संयुक्त निदेशक परिवहन निदेशालय जयदीप वर्मा ने बताया कि टू व्हीलर के आने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। लोगों आने जाने के लिए ई-बाइक, ई-साइकिल विकल्प के रूप में मौजूद रहेगा।

Updated on:
18 Feb 2025, 9:10 AM IST
Published on: